IND vs SL: कोलंबो टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 3 काम, नहीं तो हो जाएगी मुश्किल

IND vs SL: टीम इंडिया ने गॉल की तरह कोलंबो टेस्ट मैच में भी पहले 3 दिन बहुत अच्छा खेला है. वहीं बारिश ने भी कोलंबो में भी परेशान किया है. अब इस मुकाबले में टीम इंडिया हार नहीं सकती है. लेकिन बारिश जरूर टीम इंडिया के हाथों से जीत छीन सकती है.

IND vs SL 2nd Test

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक कोलंबो टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही है. अब इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम को बारिश ही बचा सकती है, लेकिन इसकी वजह से इंडिया की सारी मेहनत भी बेकार जा सकती है. ऐसे में चौथे और 5वें दिन टीम इंडिया को ये 3 काम करने होंगे. जिसके बाद ही शुभमन गिल की टीम इस मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज कर सकती है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 बड़े काम 

कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे और 5वें दिन भी बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा 5 सेशन का ही खेल हो सकता है. ऐसे में टीम इंडिया को ये सोचकर ही प्लान करना होगा. सबसे पहले टीम इंडिया को पहली पारी में अगले 2 विकेट 38 रनों से पहले लेने होंगे. जिससे श्रीलंका की टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर कर सके.

विज्ञापन

ऐसी स्थिति में खुद श्रीलंका की टीम भी दबाव में आ सकती है. इसके दिन चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया को श्रीलंका के दूसरी पारी में भी कम से कम 7 विकेट हासिल करने होंगे. ऐसी स्थिति में 5वें दिन बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. चौथे दिन भी 70 से 72 ओवर ही फेंके जा सकते हैं. आखिरी दिन अगर टीम इंडिया को से 3 विकेट लेने के बाद 60 से 70 रन बनाने भी पड़े, तो मुश्किल नहीं होगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ