मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का आलीशान महल! खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान

मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने आयरलैंड में एक बेहद आलीशान महल खरीदा है, जिसका नाम है स्ट्रैनकैली कैसल

Mark zuckerberg new castle

मार्क जकरबर्ग ने खरीदा नया महला (Photos: News24/AI)

विज्ञापन

मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने आयरलैंड में एक बेहद आलीशान महल खरीदा है, जो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. खबरों की माने तो इस महल की कीमत करीब 30 मिलियन यूरो यानी 335 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मार्क जकरबर्ग के नए आशियाने का नाम है स्ट्रैनकैली कैसल (Strancally Castle), जो दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड में मौजूद है. इस प्रॉपर्टी के साथ 440 एकड़ की जमीन भी है. आयरिश टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जकरबर्ग और उनकी पत्नी ने एक हफ्ते पहले ही ये महल खरीदा है, लेकिन ये डील अभी तक आयरलैंड के प्रॉपर्टी प्राइस रजिस्टर में दर्ज नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: Meta को बड़ा झटका, बच्चों की सुरक्षा मामले में लगा ₹5000 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन

क्या है खासियत?

जकरबर्ग का स्ट्रैंकली कैसल, ब्लैकवॉटर वैली में नदी किनारे बना है, इसे 19वीं सदी में गोथिक शैली में तैयार किया गया था. स्ट्रैंकली कैसल को 1830 के आसपास टोरी सांसद जॉन कीली के लिए बनाया गया था. ब्रायन डी ब्रेफनी और रोजमेरी फोलियोट की किताब ‘द हाउसेज ऑफ आयरलैंड’ के मुताबिक, इस कैसल को पेन ब्रदर्स ने डिजाइन किया था और इसका एरिया 16 हजार वर्ग फीट है. ये इतना बड़ा है कि अगर बहुत तेज चलकर भी किचन से डाइनिंग रूम तक जाया जाए, तो भी साढ़े चार मिनट तक का समय लग जाता है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि मार्क जकरबर्ग के नए महल की असल कीमत क्या है. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसकी असल कीमत 223-335 करोड़ के बीच हो सकती है. मार्क जकरबर्ग का कैसल मेटा के इंटरनेशनल हेडक्वार्टर से करीब 200 किलोमीटर दूर है. मेटा के CEO के एक प्रवक्ता का कहना है कि जकरबर्ग और उनका परिवार अपने नए महल के लिए बेहद उत्साहित हैं.

मार्क जकरबर्ग ने किससे खरीदा घर?

ये महल 25 साल पहले प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म RAB कैपिटल के को-फाउंडर माइकल एलन-बकली और उनकी पत्नी जियानकार्ला ने खरीदा था. उन्होंने बताया- ”हम 25 साल से रह रहे अपने घर को प्यार के साथ छोड़ रहे हैं और स्ट्रैंकली कैसल को बचाने और उसे ठीक करने का मौका मिलने के लिए शुक्रगुजार हैं. हमें खुशी है कि मार्क और उनका परिवार इस प्रॉपर्टी और उसके आस-पास की जमीन को सस्टेनेबल तरीके से अपने घर के तौर पर बनाए रखने और बेहतर बनाने में निवेश जारी रखकर हमारी देखरेख के काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं.” कहा जा रहा है कि मार्क जकरबर्ग अपनी पत्नी के साथ अमेरिका में ही रहेंगे और आयरलैंड आने पर स्ट्रैंकली कैसल का इस्तेमाल करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ