---विज्ञापन---

अब Gen-Z की फेवरेट है कांग्रेस! सर्वे में पीछे रह गई बीजेपी, राहुल गांधी और पीएम मोदी में से कौन आगे?

Data Beings के ताजा आंकड़ों में एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. 20 जुलाई के बाद Instagram पर औसत प्रति पोस्ट इंगेजमेंट के मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

इंस्टाग्राम पर राजनीतिक दलों का प्रदर्शन

20 जुलाई के बाद इंस्टाग्राम पर औसत प्रति पोस्ट इंगेजमेंट में कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है.

कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 जुलाई से पहले प्रति पोस्ट औसत इंगेजमेंट 500 था, जो बढ़कर 72,000 हो गया है.

बीजेपी का औसत प्रति पोस्ट इंगेजमेंट 25,000 से बढ़कर 34,000 तक पहुंचा है.

डेटा स्रोत

यह डेटा Data Beings के ताजा आंकड़ों पर आधारित है.

एक सर्वे के मुताबिक, Gen Z कांग्रेस को ज्यादा पसंद कर रहे हैं (Photo: Social Media)
---विज्ञापन---

देश की राजनीति में अब इंस्टाग्राम सिर्फ तस्वीरों और मनोरंजन का प्लेटफार्म नहीं रह गया है. खासकर जेन जी के बीच इंस्टा पॉलिटिकल डिबेट का एक नया मैदान बन चुका है. इस बार मुकाबला रैलियों के मैदान में नहीं बल्कि फोन की स्क्रीन्स पर दिखाई दे रहा है. जेन जी तक पहुंचने की कोशिश में राजनीतिक दलों की सोशल मीडिया रणनीति का असर अब आंकड़ों में भी नजर आने लगा है. जहां विपक्ष के तौर पर खड़ी देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने देश की सत्तारूढ़ बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि नेताओं के मामले में पीएम मोदी ने भी सबको पीछे छोड़ दिया है. दरअसल Data Beings के ताजा आंकड़ों में एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. 20 जुलाई के बाद Instagram पर औसत प्रति पोस्ट इंगेजमेंट के मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है. इंगेजमेंट का मतलब लोग आपके पोस्ट वीडियो या कंटेंट को पसंद कर रहे हैं, उस पर कमेंट कर रहे हैं. उसे शेयर और लाइक भी कर रहे हैं. कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 जुलाई से पहले जहां एक पोस्ट को औसतन करीब 500 इंगेजमेंट मिल रहे थे, वहीं 20 जुलाई के बाद ये आंकड़ा बढ़कर 72000 तक पहुंच गया है. यानी कांग्रेस को हर पोस्ट पर औसतन करीब 22,000 से ज्यादा इंगेजमेंट मिलने लगा है. इसके मुकाबले बीजेपी का औसतन प्रति पोस्ट इंगेजमेंट 25,000 से बढ़कर महज 34,000 तक पहुंचा है. यानी बीजेपी के इंगेजमेंट में भी बढ़ोतरी हुई है. लेकिन कांग्रेस की छलांग बहुत ज्यादा है.

First published on: Aug 26, 2026 09:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola