Ashtagandha Upay
विज्ञापन

Video: 9 ग्रहों के अशुभ प्रभाव से अष्टगंध दिलाएगा छुटकारा! जानें धन प्राप्ति के अचूक उपाय

शास्त्रों में अष्टगंध को बेहद चमत्कारी व प्रभावशाली माना गया है, जिसके इस्तेमाल से व्यक्ति को अपनी अधिकतर समस्याओं से मुक्ति मिलती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अष्टगंध से जुड़े अचूक उपायों के बारे में।

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है, जिनका कुंडली में खास महत्व है। जिन लोगों की कुंडली में कोई एक ग्रह भी कमजोर होता है तो उसका नकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। जहां कुछ लोग पैसों की कमी के कारण परेशान रहते हैं, वहीं कई जातकों को गृह क्लेश, मानसिक तनाव व वास्तु दोष आदि का सामना करना पड़ता है। हालांकि अष्टगंध के कुछ अचूक उपायों से 9 ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

अष्टगंध को चंदन, अगर, तमाल, कपूर, जल, कुशीद, कुष्ट और कुंकुम 8 विभिन्न सुगंधित द्रव्यों को मिलाकर बनाया जाता है, जिसका इस्तेमाल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में होता है। इसके अलावा माथे पर तिलक के रूप में भी अष्टगंध लगाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होता है और उसे अच्छा महसूस होता है।

विज्ञापन

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको अष्टगंध के ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति 9 ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बच सकता है। इसी के साथ उसे पैसों की कमी से भी मुक्ति मिलेगी। यदि आप जीवन को सुखमय बनाने के उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ