---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: 15 मई को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों के घर में लगेगा पैसों का अंबार!

साल 2025 में 15 मई को ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन और ग्रहों के राजकुमार बुध देव नक्षत्र गोचर करेंगे। वैसे तो ये गोचर अलग-अलग समय पर होगा। लेकिन इसका गहरा प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। आइए जानते हैं इस बार सूर्य-बुध की बदली चाल से किन राशि वालों के घर पैसों का अंबार लग सकता है।

---विज्ञापन---

ज्योतिष दृष्टि से मई का महीना बेहद खास है। मई माह में समय-समय पर प्रभावशाली ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है। सूर्य और बुध ग्रह को नवग्रहों का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जो एक तय समय में राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 15 मई 2025 को सूर्य और बुध का गोचर होगा। बृहस्पतिवार को सूर्य देव राशि और बुध देव नक्षत्र गोचर करेंगे।

शास्त्रों में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो मान-सम्मान, पद, नेतृत्व क्षमता और पिता के कारक हैं। वहीं बुध देव को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है जो बुद्धि, तर्क, कारोबार और त्वचा का नियंत्रण करते हैं। चलिए जानते हैं 15 मई को किस समय सूर्य और बुध का गोचर होगा। साथ ही उन तीन राशियों के राशिफल के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के लिए इन दोनों ग्रहों का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है।

---विज्ञापन---

ग्रह गोचर का सही समय

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 15 मई 2025 को सबसे पहले 12 बजकर 20 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य गोचर के बाद बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा। बृहस्पतिवार को सुबह 1 बजकर 7 मिनट पर बुध देव भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें- Video: रंक से राजा बनने से पहले सपने में दिखाई देती हैं ये 2 चीजें, क्या आपने देखीं कभी?

---विज्ञापन---

ग्रह गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव

Mithun Rashi

मिथुन राशि

  • जीवन में सुख और समृद्धि का वास होगा।
  • आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से लोगों के साथ आसानी से बातचीत कर पाएंगे।
  • अचानक धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं।
  • कोर्ट में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा मामला सुलझ सकता है।
  • जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सूर्य और बुध देव की कृपा से मई माह में खुशखबरी मिल सकती है।

उपाय- नियमित रूप से सूर्य देव को नमस्कार करें और उन्हें जल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

  • दुकानदारों के लिए कोई पुराना निवेश लाभदायक साबित हो सकता है।
  • नौकरी कर रहे जातकों को अचानक बोनस मिल सकता है।
  • वाहन या जमीन का सौदा कर सकते हैं।
  • शादी वाले घर में चल रहा तनाव खत्म होगा।
  • लंबे समय से घर का कोई सदस्य बीमार है तो उसकी सेहत में सुधार होने की संभावना है।

उपाय- गाय को रोजाना दो रोटी खिलाएं और ज्यादा से ज्यादा गौ माता की सेवा करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

  • नया काम करने का आइडिया आ सकता है, जिस पर काम करना सही रहेगा।
  • नौकरीपेशा लोगों के काम व मेहनत की प्रशंसा होगी।
  • जो लोग धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • कोर्ट में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा मामला सुलझ सकता है।
  • पड़ोसियों से झगड़ा चल रहा है तो बातचीत से विवाद का हल निकल जाएगा।

उपाय- बंदरों को केले खिलाने से लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र खोलेंगे इन 3 राशियों के लिए धन की पोटली! किया राशि परिवर्तन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 27, 2025 10:10 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola