बर्फ की सफेद चादर में ढके बाबा बर्फानी, देखिए अमरनाथ और शिवलिंग की इस साल की पहली तस्वीरें

Amarnath Yatra 2024 Latest Photos: अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पे जाने की सोच रहे हैं तो उससे पहले बर्फ में ढके बाबा बर्फानी और गुफा के आस-पास की जगह जरूर देख लें। हाल ही में पहली फोटोज सामने आई हैं जिसमें ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग धरती पर आ गया हो।

Amarnath Yatra 2024 Latest Photos During Snowfall Viral

Amarnath Yatra 2024 Latest Photos During Snowfall Viral

विज्ञापन

Amarnath Latest Photos During Snowfall: बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। इस साल यानी 2024 में अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। इस बीच अमरनाथ गुफा और पवित्र शिव लिंगम की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। कार्यकर्ताओं और अधिकारियों का पहला जत्था बर्फ से ढकी पवित्र गुफा तक पहुंच गया है। सफेद बर्फ की चादर में ढके अमरनाथ का नजारा देखने में स्वर्ग जैसा लग रहा है। देखें तस्वीरें।

पवित्र शिव लिंगम को तस्वीरों में अपने पूर्ण रूप में देखा जा सकता है और पवित्र गुफा के आसपास के क्षेत्र भारी बर्फ से ढके हुए हैं। अमरनाथ यात्रा के रास्ते और गुफा क्षेत्र के आसपास बर्फ हटाने का काम पूरी तेजी से चल रहा है क्योंकि इस साल अमरनाथ यात्रा 2024 का रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2024 Images

Amarnath Yatra 2024 Images

आपको बता दें कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते। ये लोग घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ ऐप पर सुबह-शाम आरती भी दिखाई जाएगी।

Amarnath Yatra 2024 Images

Amarnath Yatra 2024 Images

विज्ञापन

जो लोग अमरनाथ यात्रा पर जाना चाहते हैं उनके पास हेल्थ सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए। इसके बिना रजिस्टर करना मुश्किल है। हालांकि, हेल्थ सर्टिफिकेट किसी भी अस्पताल में जाकर बनवाया जा सकता है। 8 अप्रैल के बाद बना हुआ हेल्थ सर्टिफिकेट ही इस्तेमाल हो पाएगा।

Amarnath Yatra 2024 Images Baba Barfani

Amarnath Yatra 2024 Images Baba Barfani

विज्ञापन

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। https://jksasb.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लगभग 150 रुपये फीस देनी होगी। दूसरी तरफ पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की ब्रांच में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। जो यात्रा पर जाना चाहता है उसकी फोटो और 250 रुपये प्रति यात्री फीस, फोन नंबर और ईमेल जरूरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ