Hyderabad Travel: विदेश जैसा फील देते हैं हैदराबाद की ये खूबसूरत जगहें, आप भी करें एक्सप्लोर

Best Places To Visit Hyderabad: आप हैदराबाद घूमने का प्लान बना सकते हैं, जहां पर इस वक्त मौसम काफी अच्छा रहता है. हालांकि, एक बार जाने से पहले मौसम जरूर चेक कर लें, क्योंकि कई बार बारिश जरूरत से ज्यादा होती है. 

Best Places To Visit Hyderabad

हैदराबाद की इन जगहों को करें एक्सप्लोर. Image Credit- Freepik

इस मौसम में ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश या फिर पहाड़ी एरिया को एक्सप्लोर करते हैं. मगर बरसात में कच्चे पहाड़ वाली जगहों पर जाना नुकसानदायक हो सकता है. कई बार रास्ते टूट जाते हैं या पहाड़ों की मिट्टी गिरने लगती है. इसलिए बेहतर होगा कि उन जगहों का चुनाव करें जहां पर हरियाली मौजूद हो और बरसात में ये जगहों और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं. इन जगहों में हैदराबाद शामिल है, जहां पर कुछ जगहें ऐसी हैं जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं. उन्हें देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे आप कहीं विदेश घूम रहे हैं. इस बार अगर आपकी छुट्टियां आ रही हैं और आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हैदराबाद की इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, यकीनन आपको बहुत ही अच्छा लगेगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद 

Image Credit- Shutterstock

हैदराबाद की फेमस रोमोजी फिल्म सिटी को एक्सप्लोर किया जा सकता है. यह जगह बहुत ही खूबसूरत है, जहां पर फिल्मों के लिए कई तरह के सेट बनाए गए हैं. यहां पर आपको विदेशी फिल्मों से सेट भी देखने को मिलेंगे और आप एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मॉर्डन सिटी स्पेस और दूसरी इंटरनेशनल थीम वाली जगहें देखने को मिलेंगी. 

  • कैसे जाएं- आप हैदराबाद के रेलवे स्टेशन से सीधी यहां की टैक्सी ले सकते हैं. टैक्सी से यह जगह बहुत ही अच्छी लगेगी. 
  • टिकट प्राइस- यहां पर जाने के लिए आपको टिकट लेना होगा, जिसकी कीमत लगभग 1550 से लेकर 1650 रुपये है. बाकी बच्चों का आपको 1350 रुपये का अलग से टिकट लेना होगा.
  • समय- यहां पर जाने का वक्त सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक है.
  • किस मौसम में रहेगा बेस्ट- अक्टूबर से लेकर फरवरी के महीने में यहां पर घूमना अच्छा होता है. आप इस दौरान घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

चारमीनार, हैदराबाद

Image Credit- Freepik

आप हैदराबाद की फेमस जगह चारमीनार को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यह बहुत लोकप्रिय और फेमस जगह है, जहां पर आप हफ्ते में किसी भी दिन जा सकते हैं. इसकी खूबसूरती देखने लोग दूर-दूर से आते हैं. आप भी अपने पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.  

विज्ञापन
  • कैसे जाएं- यहां पर आप बस हवाई जहाज, ट्रेन, बस या मेट्रो का इस्तेमाल करते आसानी से जा सकते हैं. बाकी हैदराबाद आपको ट्रेन से जाना होगा. 
  • टिकट प्राइस- यह पर जाने के लिए आपको 25 रुपये देने होंगे, बाकी 300 रुपये विदेशी लोगों के लिए रखे गए हैं.
  • समय- यहां पर जाने का वक्त सुबह 9 बजे है और आप 11 बजे तक जा सकते हैं. 
  • किस मौसम में रहेगा बेस्ट- अक्टूबर से लेकर फरवरी के महीने में यहां पर घूमना अच्छा होता है. आप इस दौरान घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

स्नो वर्ल्ड, हैदराबाद

Image Credit- Hyderabad Tourism

यह हैदराबाद का स्नो वर्ल्ड थीम पार्क है जहां पर बहुत ही ज्यादा ठंड रहती है. आप अगर आपने दोस्तों के साथ गए हैं तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यह बहुत ही बड़ा है, जिसे घूमने में आपको बहुत ही मजा आएगा. 

  • कैसे जाएं- यह जगह हैदराबाद के लोअर टैंक बंड रोड की तरफ मौजूद इंदिरा पार्क और हुसैन सागर झील के पास मौजूद है. यहां जाने के लिए टैक्सी जरूर लें. 
  • टिकट प्राइस- यहां पर जाने के लिए आपको 750 रुपये का टिकट खरीदना होगा, बाकी बच्चे के लिए 600 रुपये देने होंगे.
  • समय- यह जगह हर दिन खुली रहती है तो बेस्ट होगा कि आप सुबह 11 बजे से रात 8 बजे के बीच में यहां पर जाएं.
  • किस मौसम में रहेगा बेस्ट- यहां पर जाने के लिए आप गर्मियों या फिर बरसात का मौसम सिलेक्ट कर सकते हैं. बाकी सर्दियों में बहुत ही ध्यान से जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- दुबई की 7 दिन की ट्रिप में कितना आएगा खर्च? यहां जानिए दोस्तों के साथ घूमना क्या बहुत महंगा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ