दिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान, दोस्तों और परिवार के साथ इन जगहों को करें एक्सप्लोर

दिल्ली से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस वीकेंड एक छोटी ट्रिप प्लान की जा सकती है. बस आपको एक या फिर दो दिन की छुट्टी लेनी होगी और अपना बजट तय करना होगा. इसके बाद आप आसानी से एक अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. 

best weekend getaways from delhi

दिल्ली से बनाएं सस्ता वीकेंड ट्रिप प्लान. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

हर हफ्ते की भागदौड़ और काम के बीच अगर आप थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं तो इसके लिए लंबी छुट्टी या बड़ा बजट जरूरी नहीं है. दिल्ली से कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां आप वीकेंड पर 1 से 2 दिन का ट्रिप प्लान कर सकते हैं. दोस्तों के साथ घूमना हो या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना हो, आसपास के ये डेस्टिनेशन कम समय और सीमित बजट में एक्सप्लोर किए जा सकते हैं. दिल्ली से करीब 120 से 300 किलोमीटर के दायरे में कई ऐसे ऑप्शन हैं, जहां रोड ट्रिप या पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए पहुंचा जा सकता है. हालांकि, बजट ट्रिप की तारीख, होटल, ट्रांसपोर्ट और आपके घूमने के तरीके पर भी डिपेंड करता है. आप अपने हिसाब से ट्रिप प्लान कर सकते हैं.     

इसे भी पढ़ें- क्या आपने खाया है बंगाल की मशहूर ‘केसर भापा दोई’? जानिए इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन

नीमराना

अगर आप दिल्ली से बहुत दूर नहीं जाना चाहते तो नीमराना और अलवर अच्छा ऑप्शन  हो सकता है. नीमराना दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर दूर है, जबकि अलवर करीब 160 किलोमीटर के आसपास पड़ता है. यहां आप ऐतिहासिक किलों, पुराने महलों और आसपास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. कम समय में घूमने वालों के लिए नीमराना अच्छा हो सकता है. 

मथुरा-वृंदावन

दिल्ली से करीब 150 से 180 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मथुरा और वृंदावन परिवार के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए लोकप्रिय ऑप्शन है. यहां मंदिरों के दर्शन के साथ स्थानीय बाजार और खान-पान को भी एक्सप्लोर किया जा सकता है. अगर आपका बजट कम है तो महंगे होटल की जगह बजट स्टे चुनकर और लोकल गाड़ी से खर्च कम रखा जा सकता है. 

भरतपुर 

अगर परिवार में बच्चों को नेचुरल और पक्षियों को देखना पसंद है तो भरतपुर एक अलग तरह का वीकेंड एक्सपीरियंस दे सकता है. दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 180 से 220 किलोमीटर बताई जाती है. यहां केवलादेव नेशनल पार्क के आसपास पक्षियों को देखने और नेचर एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है. सुबह का समय बर्ड वॉचिंग के लिए खास तौर पर अच्छा माना जाता है.

विज्ञापन

सरिस्का

दोस्तों या परिवार के साथ नेचर ट्रिप करना चाहते हैं तो सरिस्का भी ऑप्शन हो सकता है. दिल्ली से इसकी सड़क दूरी लगभग 190 से 220 किलोमीटर बताई जाती है. यहां वन क्षेत्र और आसपास के प्राकृतिक वातावरण को एक्सप्लोर किया जा सकता है. अगर सफारी प्लान कर रहे हैं तो पहले से सारी चीजें बुक कर लें और अपना बजट देख लें. इसके बाद यकीनन आपका बजट सही तय हो पाएगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ