अक्टूबर में बजट ट्रिप का बनाएं प्लान, 5 हजार रुपये से कम में घूम सकते हैं ये डेस्टिनेशन

अगर आप अगले महीने कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन आपका बजट सिर्फ 5 हजार रुपये हैं तो हम कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है. ये जगहें कौन सी हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

places to explore under 5 thousand rupees from delhi

अक्टूबर में कहां घूमने का प्लान बनाएं. Image Credit- Freepik

अक्टूबर का महीना घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. बारिश का मौसम लगभग खत्म हो चुका होता है और सर्दियां भी पूरी तरह शुरू नहीं हुई होतीं. ऐसे में अगर आप कुछ दिनों के लिए घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट ज्यादा नहीं है तो दिल्ली से आसपास के कई डेस्टिनेशन कम खर्च में एक्सप्लोर किए जा सकते हैं. अगर ट्रिप में महंगे होटल और फ्लाइट की जगह ट्रेन, बस, हॉस्टल या बजट स्टे का ऑप्शन चुना जाए और पहले से बुकिंग की जाए तो एक इंसान 5 हजार में आराम से छोटा ट्रिप प्लान कर सकता है. आप अपने हिसाब से चीजें बुक कर सकते हैं और अपना बजट तय किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश

अक्टूबर में ऋषिकेश घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन सकता है. यहां गंगा किनारे घूमने के अलावा घाट, मंदिर, कैफे और आसपास के नेचर स्पॉट देखे जा सकते हैं. दिल्ली से बस या ट्रेन के जरिए ऋषिकेश पहुंचना आसान है. बजट हॉस्टल या शेयरिंग रूम में ठहरकर और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके खर्च को कम रखा जा सकता है. अगर आपको पैसे बचाने हैं तो  आश्रम में रहने का प्लान किया जा सकता है. 

मथुरा-वृंदावन

अगर आप कम समय और कम बजट में धार्मिक और सांस्कृतिक ट्रिप करना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन जा सकते हैं. दोनों जगहों के बीच की दूरी कम है, इसलिए एक ही ट्रिप में कई जगहें देखी जा सकती हैं. दिल्ली से ट्रेन के जरिए मथुरा पहुंचना आसान है. वहां से ऑटो या लोकल ट्रांसपोर्ट की मदद से वृंदावन जाया जा सकता है. इसके अलावा, अगर आप दिन में घूमने या होटल के खर्च को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो धर्मशाला सेलेक्ट कर सकते हैं. 

विज्ञापन

जयपुर

गुलाबी शहर जयपुर उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो कम बजट में इतिहास, किले और राजस्थानी संस्कृति देखना चाहते हैं. आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और पुराने शहर की गलियां ट्रिप का हिस्सा बन सकती हैं. दिल्ली से बस या ट्रेन के जरिए जयपुर पहुंचा जा सकता है. अगर आप बजट हॉस्टल में ठहरते हैं और लोकल बस या ई-रिक्शा जैसे ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो खर्च को कंट्रोल किया जा सकता है. आपका पूरा ट्रिप लगभग 4 से 5 हजार में आराम से प्लान किया जा सकता है. 

आगरा

आप एक से दो दिन का प्लान आराम से बना सकते हैं. इस वक्त मौसम भी बहुत अच्छा है और घूमने में भी आपको मजा आएगा. यहां से आप बस या ट्रेन लेकर सस्ते में आगरा पहुंच सकते हैं. बाकी आपको वहां पर घूमने के लिए कन्वेंशन किराये पर आसानी से मिल जाएगा. बाकी रूम 500 से 800 रुपये एक दिन के किराये पर मिल जाएंगे और खाना अपने बजट के हिसाब से खाया जा सकता है. आगरा की ट्रिप आप आराम से 5 हजार में खत्म कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ