गणेश उत्सव के चौथे दिन बप्पा को लगाएं बेसन-मखाने की बर्फी का भोग, यहां जानिए बनाने का आसान तरीका

Ganesh Chaturthi Bhog: अगर यह मिठाई गणपति बप्पा के भोग के लिए बना रहे हैं तो सामग्री साफ-सुथरी रखें और अपनी पूजा की परंपरा के हिसाब से सामग्री का इस्तेमाल करें. बर्फी बनाते समय बेसन को हल्की आंच पर पकाएं और सामग्रियों को अच्छी तरह से भुनें. 

Ganesh Chaturthi Bhog

मखाने की बर्फी रेसिपी. Image Credit- Freepik

गणेश उत्सव के दौरान भक्त बप्पा को अलग-अलग तरह के पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाते हैं. मोदक के अलावा, घर पर बनी बेसन-मखाने की बर्फी भी भोग के लिए तैयार की जा सकती है. बेसन की खुशबू और मखाने का स्वाद इस मिठाई को खास बनाता है. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती. मखाना बर्फी बाकी भोग से बहुत ही अलग है, जिसे बहुत ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. आपको बस कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जो घर में आसानी से मिल जाएंगी. बाकी इसे बनाने का सही तरीका हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप घर पर बेसन-मखाने की बर्फी को आसानी से कैसे बना सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मखाने की बर्फी रेसिपी 

सामग्री 

  • बेसन- 1 कप
  • मखाने- 1 कप
  • घी- आधा कप
  • चीनी- आधा कप (पिसी हुई)
  • दूध- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • बादाम- 10
  • काजू- 8
  • गार्निश के लिए

विधि 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें. इसमें मखाने डालकर हल्की आंच पर कुरकुरे होने तक भून लें. मखाने ठंडे होने के बाद इन्हें हल्का दरदरा पीस लें.
  • अब उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें और बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें. बेसन को लगातार चलाते रहें, ताकि वह नीचे से जले नहीं. जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे तो समझें कि यह भुन गया है.
  • भुने हुए बेसन में पिसे हुए मखाने डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद उसमें दूध डालें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न पड़ें.मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें.
  • इसे हल्की आंच पर तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण कड़ाही छोड़ने न लगे. एक प्लेट या ट्रे में थोड़ा घी लगाकर चिकना कर लें. तैयार मिश्रण को इसमें डालकर बराबर फैला दें. ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ते डालकर हल्के हाथ से दबा दें.
  • बर्फी को कुछ समय ठंडा होने दें और जमने के बाद इसे मनपसंद शेप में काटें और बप्पा को सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- बप्पा आएं और रसोई में न बनें ये 5 पकवान तो अधूरा है त्योहार, जरूर बनाएं महाराष्ट्र की ये खास डिशेज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ