Monsoon Travel Tips: बारिश में मसूरी-मनाली के कच्चे पहाड़ी रास्तों से रहें दूर, मुन्नार की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान  

Munnar Best Places:  मानसून में पहाड़ी जगहों पर घूमने का अलग ही मजा है, लेकिन खतरनाक जगहों पर जाने से बचना चाहिए. कई बार रास्ते में पहाड़ गिर जाते हैं और पूरी ट्रिप खराब हो जाती है.

Munnar Best Places

मुन्नार की इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान. Image Credit- Freepik

मानसून में पहाड़ों की खूबसूरती देखते ही बनती है. हरियाली, बादल और झरने किसी भी ट्रिप को यादगार बना देते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में पहाड़ी इलाकों में सफर करते समय कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है. खासकर कच्चे या फिसलन वाले पहाड़ी रास्तों पर जाने से बचना चाहिए, क्योंकि तेज बारिश के दौरान भूस्खलन, पत्थर गिरने और सड़क फिसलने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. अगर आप मानसून में पहाड़ों का मजा लेना चाहते हैं तो ऐसी जगह पर जाना बेस्ट हो सकता है जहां हरियाली होती है और मानसून में खूबसूरती और बढ़ जाती है. रास्ते ट्रैवल करने लायक होते हैं और ट्रिप का मजा दोगुना बढ़ जाता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

मट्टुपेट्टी डैम, मुन्नार

मुन्नार से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित मट्टुपेट्टी डैम आसपास की हरियाली और पहाड़ियों के लिए जाना जाता है. बारिश के मौसम में यहां का प्राकृतिक नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है. यहां आप डैम और आसपास के इलाकों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. हालांकि, बारिश के दौरान कई जगहों पर जाने के लिए मना किया जाता है. इसलिए आप मौसम के हिसाब से जाएं और ट्रैवल करना पसंद करें. 

एराविकुलम नेशनल पार्क, मुन्नार

अगर आपको हरियाली और पहाड़ पसंद हैं तो एराविकुलम नेशनल पार्क को ट्रिप में शामिल कर सकते हैं. यहां नीलगिरि तहर जैसे वन्यजीव देखने को मिल सकते हैं. पार्क में जाने से पहले मौसम और खुलने के टाइम पर ध्यान दें. ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून में वन से जुड़ी जगहों के लिए नियम बदल सकते हैं. इससे आपको परेशानी हो सकती है और ट्रिप खराब हो सकता है. 

विज्ञापन

टी म्यूजियम, मुन्नार

बारिश के दिन अगर आप बहुत ज्यादा आउटडोर घूमना नहीं चाहते हैं तो टी म्यूजियम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां मुन्नार के चाय की खेती और पत्ती बनने से जुड़ी चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका मिल सकता है. मानसून में लगातार बारिश होने पर यह जगह आपके ट्रैवल प्लान में एक इनडोर ऑप्शन के तौर पर काम आ सकती है.  

कुंडला लेक, मुन्नार

मुन्नार से कुछ दूरी पर स्थित कुंडला झील आसपास के पहाड़ों और हरियाली के लिए जानी जाती है. बारिश के बाद यहां का माहौल काफी हरा-भरा दिखाई देता है. आपको यहां पर बहुत ही मजा आने वाला है, क्योंकि बरसात के मौके पर यहां का नजारा काफी अच्छा लगता है. आप यहां पर जाने का प्लान बना सकते हैं और अपनी गाड़ी से जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ