टिकट से लेकर होटल की बुकिंग तक… खर्च कम करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, अकेले सफर में नहीं होगी बोरियत 

Solo Trip Plan Kaise Kare: अगर आपको घूमने का शौक है, लेकिन बजट और खौफ की वजह से आप रह जाते हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिससे होटल का खर्चा और टिकट खरीदने की चीजें आसान हो जाएंगी. 

Solo Trip Plan Kaise Kare

सोलो ट्रिप प्लान करते वक्त रखें ध्यान. Image Credit- Freepik

घूमना बहुत लोगों को अच्छा लगता है, नए-नए लोगों से बात करना और खाने का स्वाद चखने का अपना अलग ही मजा होता है हर सफर अपने साथ कुछ नई यादें और एक्सपीरियंस लेकर आता है. यही वजह है कि लोग अपनी बिजी जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर नई जगहों की सैर करने का प्लान बनाते हैं. हालांकि, सफर को यादगार बनाने के साथ-साथ कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है, ताकि ट्रिप के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. आप इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जिसके बाद सफर करना आपके लिए बहुत ही आसान हो जाएगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग करना

आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए एडवांस बुकिंग की जा सकती है. अगर आप कहीं भी अचानक बैग उठाकर चल देने वाले हैं तो आपको एडवांस चीजें बुक कर लेनी चाहिए. टिकट, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और घूमने वाली जगहों की एंट्री फीस को चेक करें और बजट तैयार करें. पहले ही बुकिंग कर लें, ताकि बाद में परेशानी न हो और आसानी से आप ट्रिप इंजॉय करें.  

टिकट बुक करते समय रखें ध्यान

फ्लाइट या ट्रेन की टिकट जितनी जल्दी बुक की जाए, कई मामलों में उतने ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं. अपनी ट्रिप की तारीखों में थोड़ा बदलाव हो तो अलग-अलग तारीखों के किराए को चेक करें. कई बार हफ्ते के अलग-अलग दिनों में किराए में काफी अंतर देखने को मिलता है. आप टिकट को बुक करते वक्त इस बात का ध्यान रखें और इसकी हिसाब से अपनी ट्रिप प्लान करें.

विज्ञापन

होटल की बजाय दूसरे ऑप्शन देखना 

अकेले सफर में बहुत बड़े कमरे या महंगे होटल की जरूरत हर किसी को नहीं होती. बजट होटल, हॉस्टल, होमस्टे या गेस्ट हाउस जैसे ऑप्शन की कीमतों को देख सकते हैं. होटल चुनते समय सिर्फ कम कीमत न देखें, बल्कि लोकेशन, रिव्यू और जरूरी चीजों पर ध्यान दें. इससे बहुत ही असर पड़ेगा और आपका फ्रेंडली बजट तैयार हो जाएगा. बेहतर होगा कि आप कोई महंगा होटल बुक न करें. 

अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना 

अकेले घूमने की वजह से सेफ्टी का खतरा थोड़ा बढ़ जाता है. अगर आप लड़की हैं तो ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपनी सेफ्टी का खास ध्यान रखें और स्प्रे रखें. अपने साथ लोकल चीजों की जानकारी रखें और ट्रैवल गाइड के बारे में समझें. ज्यादा रात में कहीं बाहर निकलने से बचें. 

विज्ञापन

हर वक्त बाहर खाने से बचे

ट्रैवल के दौरान लोकर खाना चखना एक्सपीरियंस का हिस्सा है, लेकिन हर बार महंगे कैफे या रेस्टोरेंट में खाना बजट बढ़ा सकता है. आप कुछ समय लोकल बाजारों या लोकप्रिय लेकिन बजट-फ्रेंडली जगहों पर खाना खा सकते हैं. हालांकि, स्ट्रीट फूड चुनते समय साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें. कई बार हाइजीन की दिक्कत हो सकती है और पेट खराब होने का डर रहता है. 

जरूरत का सामान ही पैक करना

सोलो ट्रैवल में हल्का सामान रखना काफी अच्छा रहेगा. जरूरत से ज्यादा सामान होने पर बैगेज फीस, टैक्सी में ज्यादा जगह या सामान रखने की दूसरी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए मौसम और ट्रिप के वक्त के हिसाब से जरूरी सामान की ही पैकिंग करें. इससे परेशानी काफी हद तक हल हो सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ