हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP में इलेक्ट्रिक वाहन पर 'सब्सिडी और छूट' का सरकारी आदेश जल्द, ऐसे बचेंगे आपके एक लाख रुपये

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Govt) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और गतिशीलता नीति-2022 (UP EV Policy-2022) जल्द ही लागू होने वाली है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) पर रियायतों (छूट) को लागू करने के लिए सरकारी आदेश (Govt Order) अगले सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में थे अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन के एक अधिकारी ने कहा कि सर्कुलर जारी करने में देरी इसलिए हो रही है, क्योंकि कई अधिकारी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में लगे हुए हैं। अब सभी वरिष्ठ अधिकारी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेश यात्राओं से वापस आ गए हैं। उम्मीद है कि इस सप्ताह या अगले सप्ताह किसी भी समय सर्कुलर जारी हो सकता है।

और पढ़िए –Tata Tiago EV की यह खासियतें इसे बना रही स्पेशल, जानें इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार के दमदार फीचर्स 

विज्ञापन

इस तरह से मिलेगी छूट

इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 15% सब्सिडी की घोषणा की हुई थी। इसके तहत पहले दो लाख दोपहिया वाहनों पर 5,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं पहले 50,000 तिपहिया वाहनों पर 12,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा पहले 25 हजार चौपहिया वाहनों पर भी छूट दी जाएगी। एक अनुमान के मुताबिक चार पहिया वाहनों पर एक लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।

पहले तीन साल 100% की छूट

अन्य छूटों में यूपी में खरीदे और पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों के सभी वर्गों पर नीति के तहत पहले तीन साल के लिए 100% रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में छूट भी शामिल है। इलेक्ट्रिक वाहनों के डीलरों ने कहा है कि उन्हें सरकार द्वारा घोषित सब्सिडी और अन्य छूटों के लिए जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Auto News: कभी युवा दिलों की धड़कन रही यह बाइक होगी रीलॉन्च, जानें इसके बारे में सब कुछ

वाहन डीलरों ने ये कहा

एक ई-बाइक डीलरने बताया कि लोग हमारे साथ पूछताछ करते रहते हैं कि ई-वाहनों की खरीद पर सब्सिडी उपलब्ध है या नहीं। जिसके बाद हमें उन्हें बताना पड़ता है कि इसके लिए सरकारी आदेश का इंतजार किया जा रहा है। एक ऑटो सेल्स से जुड़े आरपी मिश्रा ने बताया कि सरकार ने अक्टूबर के मध्य में नीति की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है। इससे खरीदारों और विक्रेताओं के बीच भ्रम है।

विज्ञापन

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola