सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत, तमिलनाडु सरकार ने किया उम्र सीमा में 5 साल की छूट का ऐलान

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इन परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है. इसी तरह ग्रुप-4 परीक्षा में भी उम्मीदवारों को राहत दी गई है. इस भर्ती परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 37 साल कर दी गई है.

STUDY.jpg

उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 30 साल से बढ़ाकर 35 साल कर दी गई है. (Photo: AI)

तमिलनाडु में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सीएम विजय ने बड़ी राहत दी है. तमिलनाडु सरकार ने सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट देने का ऐलान किया है. अब अगर किसी सरकारी नौकरी के लिए आधिकतम उम्र 30 वर्ष थी तो अब नए आदेश के तहत 35 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले कई युवा सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए उम्र की सीमा अधिक होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाते थे, हालांकि अब ऐसे युवाओं को 5 वर्ष अधिक नौकरी के आवेदन का अवसर दिया गया है.

विज्ञापन

आयु सीमा में 5 साल की यह अतिरिक्त छूट

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया. सरकार के इस फैसले का लाभ सामान्य वर्ग के साथ-साथ आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भी मिलेगा. खास बात यह है कि आयु सीमा में 5 साल की यह अतिरिक्त छूट पिछड़े वर्ग (BC), अति पिछड़े वर्ग (MBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को पहले से मिल रही रियायतों के अतिरिक्त होगी. सरकार के मुताबिक, यह व्यवस्था 30 अक्टूबर 2026 से अगले पांच साल तक लागू रहेगी. इससे राज्य के हजारों प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Group 1, Group 2 और Group 4 की परीक्षाओं में क्या बदला?

तमिलनाडु सरकार ने अलग-अलग श्रेणियों की सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा में बदलाव किया है. नए आदेश के तहत ग्रुप-1 परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 37 साल कर दी गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 37 साल से बढ़कर 42 साल हो गई है. ग्रुप-2 और ग्रुप-2A परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 30 साल से बढ़ाकर 35 साल कर दी गई है.

विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इन परीक्षाओं में अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है. इसी तरह ग्रुप-4 परीक्षा में भी उम्मीदवारों को राहत दी गई है. इस भर्ती परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 37 साल कर दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ