उत्तराखंड हादसा: 'हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटा, लोकेशन का पता नहीं', पायलट और यात्रियों की हुई पहचान

Uttarakhand helicopter: हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद चमोली जिला प्रशासन, भारतीय सेना और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया. इन टीमों को संभावित क्षेत्र में भेजा गया है.

Uttarakhand helicopter

हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था जिसका कॉल साइन VT-HCX था. (Photo: ANI)

उत्तराखंड में बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक लापता हो गया है. हेलीकॉप्टर का संपर्क जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान टूट गया. इसके साथ ही विमान की ट्रैकिंग भी बंद हो गई, जिसके बाद से उसका सटीक लोकेशन पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना, जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें तलाशी और बचाव अभियान के लिए रवाना कर दी गई हैं.

विज्ञापन

जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुजर रहा था हेलीकॉप्टर

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का था जिसका कॉल साइन VT-HCX था. यह बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए उड़ान भर रहा था. हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान जब यह जोशीमठ घाटी के ऊपर से गुजर रहा था, तभी इसका एटीसी से संचार संपर्क टूट गया.

विज्ञापन

संपर्क टूटने के साथ ही हेलीकॉप्टर की ट्रैकिंग सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया. इसके बाद से हेलीकॉप्टर की मौजूदा स्थिति का पता नहीं चल सका है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हेलीकॉप्टर के साथ वास्तव में क्या हुआ है. अधिकारियों की ओर से तलाशी अभियान शुरू करने की जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर में सवार 6 लोग कौन थे?

प्राधिकरण के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे. इनमें एक पायलट और पांच यात्री शामिल हैं. हेलीकॉप्टर के पायलट की पहचान कैप्टन हिमांशु के रूप में हुई है. वहीं, यात्रियों में प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज के नाम शामिल हैं. सभी यात्री पुरुष बताए गए हैं.

चमोली के SP सुरजीत सिंह ने दी जानकारी

चमोली के SP सुरजीत सिंह पंवार ने बताया, ‘ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर आज, 30 अक्टूबर को दोपहर लगभग 1:12 बजे श्री बद्रीनाथ सिविल हेलीपैड से केदार हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था. दोपहर 1:14 बजे जोशीमठ के पास इसका संपर्क टूट गया. पास की एक आर्मी पोस्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर को पांडुकेश्वर के पास घंटा खड़ मंदिर से लगभग एक किलोमीटर ऊपर घाटी की ओर जाते हुए देखा गया था. हमने दो टीमें भेजी हैं-एक पांडुकेश्वर की तरफ से और दूसरी जोशीमठ की तरफ से-जिनमें पुलिस, NDRF और सेना के जवान शामिल हैं. फिलहाल सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. हेलीकॉप्टर में एक पायलट, हिमांशु सभरवाल (दिल्ली से) और कर्नाटक के पांच यात्री सवार थे. व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए गोपेश्वर से एक ड्रोन भी तैनात किया गया है. कोई भी शुरुआती जानकारी मिलने पर उसे बता दिया जाएगा.’

विज्ञापन

हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद चमोली जिला प्रशासन, भारतीय सेना और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया. इन टीमों को संभावित क्षेत्र में भेजा गया है, जिससे हेलीकॉप्टर का पता लगाया जा सके. पहाड़ी इलाका होने के कारण तलाशी अभियान में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियां भी चुनौती बनी हुई हैं.

विज्ञापन

ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक

इस घटना के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े को तत्काल प्रभाव से ग्राउंडेड कर दिया गया है. कंपनी के किसी भी हेलीकॉप्टर को फिलहाल उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ