UP School Holiday: यूपी में प्रयागराज-आगरा सहित कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी; आखिर क्यों?

जिन जिलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है, वहां सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर इसका असर पड़ेगा. सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में भी स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के अनुसार छुट्टी लागू हो सकती है.

SCHOOL.jpg_2ba0fe

सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में भी स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के अनुसार छुट्टी लागू हो सकती है. (Photo: AI)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक एलिजिबिलिटी एग्जाम (PET) के चलते 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. संबंधित जिलों में कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी. इसमें सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल शामिल हैं. हालांकि, छुट्टी का दायरा संबंधित जिला प्रशासन के आदेश पर निर्भर करेगा. पीईटी परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ बढ़ने और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है.

विज्ञापन

PET परीक्षा के चलते क्यों बंद रहेंगे स्कूल?

यूपी में पीईटी परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जानी है. परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे. उनके साथ परिजनों के आने से भी प्रमुख मार्गों और परीक्षा केंद्रों के आसपास आवाजाही बढ़ सकती है. इस स्थिति में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और परीक्षा के आयोजन में बाधा से बचने के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

सरकारी और निजी स्कूलों पर क्या होगा असर?

जिन जिलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है, वहां सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर इसका असर पड़ेगा. सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में भी स्थानीय प्रशासन के निर्देशों के अनुसार छुट्टी लागू हो सकती है. हालांकि, सभी जिलों में आदेश की शर्तें एक जैसी हों, यह जरूरी नहीं है.

1 नवंबर को भी होगी PET परीक्षा

UPSSSC PET परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है. उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों का पालन करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ