IND vs NZ: नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोक दिए 107 रन

Naman Dhir Dropped Catch: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारत को 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा. नमनधीर ने ग्लेन फिलिप्स का कैच छोड़ा था, जिसके बाद उन्होंने शतक मारकर भारतीय गेंदबाजी लाइनअप को तहस नहस कर दिया.

IND vs NZ/ Image Source: ANI

IND vs NZ/ Image Source: ANI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को एक ऐसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिसने मैच की तस्वीर ही बदल दी. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का 14वें ओवर में अक्षर पटेल को गेंद थमाने का फैसला काफी महंगा साबित हुआ. इस ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने जमकर रन बटोरे. इतना ही नहीं, इसी दौरान ग्लेन फिलिप्स को एक बड़ा जीवनदान भी मिल गया. भारतीय फील्डर नमन धीर के पास उनका कैच पकड़ने का शानदार मौका था, लेकिन वह इसे भुनाने में नाकाम रहे. इसके बाद फिलिप्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और महज 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया.

विज्ञापन

अक्षर पटेल के एक ओवर में न्यूजीलैंड ने बटोरे 20 रन

मुकाबले में एक समय भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दे रहे थे. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14वें ओवर की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को सौंपी. हालांकि, माइकल ब्रेसवेल ने उनके इस ओवर को निशाने पर ले लिया. उन्होंने पहली गेंद पर घुटने के बल बैठकर चौका लगाया. इसके बाद दूसरी गेंद पर मिली फुलटॉस को भी बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया.

विज्ञापन

ब्रेसवेल यहीं नहीं रुके. उन्होंने तीसरी गेंद पर जोरदार छक्का जड़ा और चौथी गेंद को पॉइंट के ऊपर से खेलकर चार रन हासिल कर लिए. इस तरह शुरुआती चार गेंदों पर लगातार चार बाउंड्री देखने को मिलीं. पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने स्ट्राइक ग्लेन फिलिप्स को दे दी. इस ओवर में न्यूजीलैंड ने कुल 20 रन हासिल किए और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.

नमन धीर की चूक का ग्लेन फिलिप्स ने उठाया फायदा

अक्षर पटेल के इस ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने स्विच-हिट खेलने का प्रयास किया. हालांकि, गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में काफी ऊपर चली गई. लॉन्ग-ऑफ पर मौजूद नमन धीर के पास इस कैच को पकड़ने का अच्छा मौका था. वह गेंद के नीचे पहुंचने के लिए आगे बढ़े, लेकिन उसकी दिशा और ऊंचाई का सही अंदाजा नहीं लगा सके. नतीजा यह हुआ कि गेंद उनके हाथों में आने के बजाय आगे निकल गई और फिलिप्स को बड़ी राहत मिल गई.

विज्ञापन

जिस वक्त नमन धीर से यह कैच छूटा, उस समय ग्लेन फिलिप्स 57 रन बनाकर खेल रहे थे. भारतीय टीम के पास उन्हें कम स्कोर पर पवेलियन भेजने का सुनहरा मौका था, लेकिन फील्डिंग में हुई इस चूक ने न्यूजीलैंड को बड़ी राहत दे दी. जीवनदान मिलने के बाद फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों पर जोरदार हमला बोला और महज 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने 107 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में 260 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 172 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड ने 87 रनों से मुकाबला जीत लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ