आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC ने सस्पेंड की सजा; जमानत अर्जी भी मंजूर

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को पैन कार्ड केस में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. एक और उनकी सजा सस्पेंड हो गई है और दूसरी ओर दोनों की जमानत अर्जी भी मंजूर हो गई है.

Abdullah Azam | Azam Khan | Pan Card

पैन कार्ड केस में सजा निलंबित होने के साथ-साथ दोनों को जमानत भी मिल गई है. (Credit-ANI)

आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को 2 पैन कार्ड केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है. जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने दोनों की सजा सस्पेंड कर दी है. उनकी जमानत अर्जी को मंजूरी करके दोनों को जमानत भी दे दी है. लेकिन बेंच दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका खारित करके इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. आजम खान और अब्दुल्ला आजम ने हाईकोर्ट में ट्रायल कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए क्रिमिनल रिवीजन याचिका दाखिल की थी. जिसमें दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा निलंबित करने और जमानत देने की मांग की गई थी.

विज्ञापन

आजम खान रिहा होंगे या जेल में ही रहेंगे?

जस्टिस गोपाल की सिंगल बेंच ने याचिका पर सुनवाई की और गत 15 अक्टूबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो आज सुनाया गया. लेकिन सूत्रों के अनुसार, आजम खान अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे, क्योंकि उनके कई केस कोर्ट में अभी भी विचाराधीन हैं, वहीं अब्दुल्ला आजम को रिहाई मिल सकती है. बीते दिन आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और बिल्डिगों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत अटैच किया था. करीब 426 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच हुई है, जिसकी मार्केट वैल्यू 1170 करोड़ रुपये आंकी जा रही थी.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने बताया कि आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं. जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकार धन का इस्तेमाल करने, सरकारी ठेकों से आने वाली रकम और सरकारी निर्माण सामग्री का दुरुपयोग करने के आरोप हैं, इसलिए आजम खान की रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अटैच करने की कार्रवाई की थी. आजम खान और उनका पूरा परिवार इस मामले में शक के दायरे में हैं और जांच चल रही है. अगर कोई भी मामले में दोषी साबित हुआ तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां चल रही हैं और इसी सिलसिले में हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान से जेल में मुलाकात की थी. जेल में दोनों नेताओं की मुलाकात के बारे में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने एक बयान भी दिया था. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा था कि चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं. इसमें उनका इशारा आजम खान की तरफ था और कहने का मतलब यह था कि वह समाजवादी पार्टी को छोड़कर AIMIM जॉइन करने की तैयारी में हैं. क्योंकि आजम खान CM की कुर्सी मांग रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ