IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ फेल हो गए टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी, कमबैक करने का आ गया दबाव
IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 टी-20 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया था. लेकिन चौथे मुकाबले में टीम इंडिया बुरी तरह से फेल हो गई है. जिसके कारण ही टीम के ऊपर एक दबाव दोबारा आ गया है. इस मुकाबले में 5 भारतीय स्टार खिलाड़ी फेल हो गए हैं.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ईडन पार्क ऑकलैंड में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही भारत को 87 रनों के बड़े अंतर से हार मिली है. जिसके कारण ही सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम का खाता खुला है. वहीं टीम इंडिया का क्लीन स्वीप करने का सपना टूट गया है. टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों ने चौथे टी-20 मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है. (Pic Credit- ANI)
अक्षर पटेल
2 / 6स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ निराश किया है. गेंदबाजी में उन्होंने 3 ओवरों में 43 रन देकर सिर्फ 1 ही विकेट हासिल किया है. वहीं नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए पटेल ने 9 गेंदों में 7 रन ही बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया बीच के ओवरों में कमबैक भी नहीं कर सकी. पटेल बल्ले के साथ लगातार फेल हो रहे हैं. (Pic Credit- ANI)
नीतीश कुमार रेड्डी
3 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के पास भी मुकाबले में खुद को साबित करने का मौका था. लेकिन वो इस रोल में फेल हो गए. नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवरों में 1 विकेट लेकर 64 रन लुटा दिए. इसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने 10 गेंदों में 21 रन बनाए. इस मुकाबले में रेड्डी से टीम मैनेजमेंट एक बड़ी पारी की उम्मीद लगा रही थी. (Pic Credit- ANI)
तिलक वर्मा
4 / 6उपकप्तान तिलक वर्मा इस मुकाबले में जब बल्लेबाजी करने उतरे, तो पहली ही गेंद से वो दबाव में नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही उन्होंने 35 गेंदों में इतने ही रन बनाए. बीच के ओवरों में उनके ऊपर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाने की जिम्मेदारी थी. लेकिन वो इस रोल को चौथे टी-20 मुकाबले में नहीं निभा सके. (Pic Credit- ANI)
संजू सैमसन
5 / 6सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन से इस मुकाबले में बड़ी उम्मीदें थी. पारी की पहली ही गेंद पर सैमसन ने चौका जड़कर इसकी एक झलक भी दिखाई थी. लेकिन दूसरी गेंद पर भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वो पवेलियन लौट गए. जिसके बाद बाकी के बल्लेबाजों पर पहले ओवर से ही दबाव बढ़ गया. सैमसन को अब अगले मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी. (Pic Credit- ANI)
ईशान किशन
6 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंजरी के बाद प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे थे. जिसके कारण ही वैभव सूर्यवंशी को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया. ऐसे में किशन के ऊपर जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई थी. लेकिन वो इस काम में नाकाम हो गए. किशन इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके और पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए. (Pic Credit- Screengrab)