CJP नेता सौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता और बैकग्राउंड को लेकर मद्रास हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और केंद्र सरकार को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है. इस याचिका में सौरव दास की नागरिकता की जांच करने और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने की मांग की गई है.

CJP

मद्रास हाई कोर्ट ने CJP नेता सौरव दास और केंद्र सरकार को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है. (Photo: ANI)

मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और केंद्र सरकार को एक याचिका पर नोटिस जारी किया है. इस याचिका में सौरव दास की नागरिकता की जांच करने और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने की मांग की गई है. ये याचिका कांचीपुरम जिले के एक कारोबारी गणेश कुमार ने दायर की थी. मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी. अरुलमुरुगन की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की.

विज्ञापन

क्या है मांग?

याचिकाकर्ता ने सौरव दास की नागरिकता, पहचान और बैकग्राउंड की विस्तृत जांच की मांग की है. उन्होंने ये भी अनुरोध किया है कि अगर वो भारतीय नागरिक नहीं पाए जाते हैं, तो उनका पासपोर्ट और आधार कार्ड रद्द कर दिया जाए. इसके अलावा, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और न्यायपालिका के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां फैलाने के लिए सौरव दास के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक करने की भी मांग की है. कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और सौरव दास समेत बाकी लोगों को नोटिस जारी कर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले की सुनवाई 6 हफ्ते के लिए टाल दी है.

विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने क्या कहा?

याचिकाकर्ता ने कहा कि न्यायपालिका को अपशब्द कहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में इस बात की गहराई से जांच होनी चाहिए कि सौरव दास ने आधार कार्ड और पासपोर्ट कैसे हासिल किया, उसे कहां से और किससे फंड मिल रहा था और वो किस तरह न्यायपालिका के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था. उन्होंने आगे कहा कि जवाबदेही तय करने के लिए, उस खाते की भी निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए जहां से उसे फंड मिल रहा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ