नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में कोर्ट में होना होगा पेश
Nora Fatehi: एक्ट्रेस नोरा फतेही के खिलाफ समन जारी किया गया है. ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में एक्ट्रेस को सरकारी गवाह बनकर कोर्ट में पेश होना होगा. हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने कोई बयान जारी नहीं किया है.
नोरा फतेही के खिलाफ जारी हुआ समन (pic credit- instagram)
Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ समन जारी हो गया है. ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े एक्सटॉर्शन केस से जुड़े मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ समन जारी किया गया है. इस केस में एक्ट्रेस को सरकारी गवाह के तौर पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा गया है. एक्ट्रेस को कोर्ट में 2 नवंबर 2026 को पेश होना होगा. कोर्ट में पेश होने के लिए एक्ट्रेस को सीमित समय दिया है. हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इससे एक्ट्रेस के फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है.
विज्ञापन
सरकारी गवाह बनीं एक्ट्रेस
एएनआई के अनुसार एक्ट्रेस को ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े केस में सरकारी गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश होना है. इस केस में फाइल की गई तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में एक्ट्रेस को गवाह के तौर पर लिस्ट किया गया है. अब इसके बाद से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग एवं वसूली मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा विवाद भी एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. वहीं एक्ट्रेस इस मामले में खुद को अलग कर चुकी हैं और उन पर लगे आरोपों के दावों का भी खंडन कर चुकी हैं. जिसके बाद एक्ट्रेस को सरकारी गवाह के तौर पर चुना गया है.
Bollywood actor-dancer Nora Fatehi has been summoned to appear before Delhi's Rouse Avenue Court as a prosecution witness in the extortion case involving alleged conman Sukesh Chandrashekhar. The court has directed her to appear on November 2, 2026. Fatehi is listed as a witness… pic.twitter.com/RiAPw6twKb
नोरा फतेही ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस पूरे विवाद पर बात की थी. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि सुकेश संग अफेयर के दावे सरासर झूठे हैं और इस केस में वो खुद एक पीड़ित हैं. एनडीटीवी के अनुसार एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट में सुकेश से लिए महंगे तोहफों पर भी बात की थी. इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि सुकेश और उनकी पत्नी ने उन्हें कुछ महंगे तोहफे दिए थे, लेकिन तब तक उन्हें सुकेश की असलियत के बारे में नहीं पता था. इस दौरान एक्ट्रेस भावुक भी दिखाई दीं.
बता दें जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की ठगी करने का आरोप है. वहीं जांच में सामने आया था कि सुकेश ने एक्ट्रेस नोरा फतेही को कुछ महंगे गिफ्ट्स भी दिए थे. इसके साथ ही जैकलीन फर्नांडिस संग सुकेश की अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं. सुकेश ने जैकलीन को जेल से कुछ लेटर्स भी लिखे थे. हालांकि जैकलीन सुकेश संग अपने रिश्ते की खबर को गलत बता चुकी हैं. वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस ने भी इस केस में सरकारी वकील बनने की मांग की है.