UP MLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश यादव ने वोटों की गिनती के दौरान कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनावों में 5 सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी गदगद है, लेकिन जीत की खुशी के बीच एसपी चीफ अखिलेश यादव ने काउंटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की है.
MLC Election Results 2026: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी सतर्कता बरतने और फाइनल रिजल्ट आने तक मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद ही वोटिंग सेंटर से रवाना हों. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को भोजन, पानी, छाता और तौलिये जैसी जरूरी चीजों की व्यवस्था करने की सलाह दी.
विज्ञापन
काउंटिंग के दौरान सतर्क रहने की अपील
अखिलेश यादव ने 29 अक्तूबर 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. उन्होंने कहा कि काउंटिंग के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने सड़क पर लिखी जाने वाली चेतावनी ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’ का भी जिक्र किया. सपा प्रमुख का संदेश ऐसे वक्त आया है, जब उत्तर प्रदेश में 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही थी. इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन चुनावों को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक ताकत के आकलन के तौर पर भी देखा जा रहा है.
विज्ञापन
वाराणसी में सपा की अहम जीत
इन चुनावों में दोनों बड़े दलों ने अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में कामयाबी हासिल की. पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट जीतकर पार्टी के लिए अहम उपलब्धि दर्ज की. तब के चुनावी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी और एक अन्य सीट पर आगे चल रही थी. वहीं, सपा ने 3 सीटें जीती थीं और दो निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए थी. कुछ सीटों पर मतगणना जारी रहने के कारण आखिरी तस्वीर साफ होने का इंतजार था.
जो न डरे आज के जुल्मों के हालात से
सब डटे रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें। हम वाराणसी शहर के अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वो मतगणना केंद्र पर भोजन, पानी, छतरी और तौलिये आदि की व्यवस्था करके अपने साथियों की मदद करें और हौसलों के गीत गाकर जागते रहें… सवेरा अपना… pic.twitter.com/HyeOXXNNsv
अखिलेश यादव ने इससे पहले विजयी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से जीत का प्रचार करने की अपील की थी. उन्होंने बेवजह के जुलूस, हंगामे और ऐसे आयोजनों से बचने को कहा, जिनसे राजनीतिक टकराव की आशंका पैदा हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं और बाद में इसका आरोप सपा पर मढ़ा जा सकता है.
सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को संभावित राजनीतिक साजिशों और झूठे आरोपों को लेकर भी आगाह किया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी को अपनी छवि और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखनी चाहिए. अखिलेश ने ये भी ऐलान किया कि वो जीतने वाले उम्मीदवारों के साथ उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने चुनाव में पार्टी का साथ दिया.
विज्ञापन
यूपी MLC चुनाव 2026 के नतीजे: सभी 11 सीटों की पूरी लिस्ट