IND vs NZ: टॉस के मामले में श्रेयस अय्यर का जलवा, दुनिया के सभी कप्तानों को छोड़ दिया पीछे

Shreyas Iyer World Record: श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में इतिहास रच दिया. उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है.

IND vs NZ/ Image Source: ANI

IND vs NZ/ Image Source: ANI

Shreyas Iyer World Record: क्रिकेट के मैदान पर जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत के साथ-साथ किस्मत का साथ मिलना भी जरूरी होता है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के मामले में इन दिनों कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अय्यर का सिक्का लगातार चमक रहा है. वह एक के बाद एक मुकाबलों में टॉस जीतकर अपनी टीम को पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी चुनने का मौका दे रहे हैं. सीरीज के शुरुआती चारों मुकाबलों में टॉस जीतने के साथ ही उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास में खास पहचान दिला दी है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने कप्तानों को छोड़ा पीछे

श्रेयस अय्यर अब टी20 इंटरनेशनल में अपने शुरुआती 25 मैचों के दौरान सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने वाले कप्तान बन गए हैं. उन्होंने अपने कप्तानी करियर के पहले 25 मुकाबलों में से 19 में टॉस अपने नाम किया है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पाकिस्तान के सलमान अली आगा और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को पीछे छोड़ दिया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 17-17 बार टॉस जीता था. अब इस सूची में अय्यर सबसे आगे निकल गए हैं.

विज्ञापन

खास बात यह है कि श्रेयस के लिए टॉस जीतने का सिलसिला केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज तक सीमित नहीं है. वह लगातार आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में टॉस जीत चुके हैं. इस मामले में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने लगातार सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में टॉस जीतने का कारनामा किया था. अब अय्यर के नाम लगातार आठ मैचों में टॉस जीतने का नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

टॉस जीतने के साथ टीम इंडिया को मिली सफलता

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टॉस जीतने का फायदा भारतीय टीम को मैदान पर भी मिलता दिखाई दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हर बार जीत हासिल की. भारतीय गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को रोकने के बाद बल्लेबाजों के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान बनाया.

विज्ञापन

इस तरह अय्यर के लिए टॉस जीतना सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि टीम के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत भी साबित हुआ है. अब उनके नाम शुरुआती 25 मैचों में सर्वाधिक टॉस जीतने और लगातार आठ मुकाबलों में सिक्का अपने पक्ष में गिराने जैसे दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ