करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा… गाजियाबाद में त्योहार पर नहीं लगेगा घंटों जाम, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान

Traffic Alert: गाजियाबाद में त्योहारों के सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था को आसान बनाएं रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अपनी कमर कस ली है. एडिशनल कमिश्नर गाजियाबाद यातायात एवं कानून व्यवस्था राजनकरण नैय्यर ने करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन से लेकर छठ पूजा आदि त्योहारों में लोगों को जाम का सामना न करना पड़े और लोगों की सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर दिया है.

Ghaziabad Traffic Alert

दिवाली की खरीदारी हो या छठ की तैयारी, जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस का एक्शन प्लान. (Image: AI/Pexels)

देशभर में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है, करवा चौथ के बाद धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन से लेकर छठ पूजा जैसे त्योहार कुछ ही दिनों व हफ्तों में शुरू हो जाएंगे. त्योहारों में एक बड़ी परेशानी वाहन चालकों को होती है, क्योंकि त्योहारों के सीजन में सड़कों पर जाम काफी बढ़ जाता है, जिस कारण मिनटों में पूरा होने वाला सफर कहीं ज्यादा थकाऊ और घंटों के सफर में बदल जाता है. ऐसे में गाजियाबाद में सड़कों पर लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल प्लान बनाया है, ताकि जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिले.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने त्योहारों के देख कमर कसी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एडिशनल कमिश्नर गाजियाबाद यातायात एवं कानून व्यवस्था राजनकरण नैय्यर ने बताया कि बाजारों में पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है और साथ ही, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. इतना ही नहीं, लोगों को पहले ही जाम की स्थिति का मालूम चल जाए, इसके लिए सोशल मीडिया पर ट्रैफिक बुलेटिन समय-समय पर जारी किया जाता रहेगा, ताकि लोग ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार, अपनी यात्रा की योजना बना सकें और जाम से बच जाएं.

त्योहार आते ही मार्केट में बढ़ जाती है भीड़

त्योहारों के सीजन शुरू होते ही गाजियाबाद की मार्केटों में भीड़ आम दिनों की तुलना में काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ज्यादा भीड़ होने के कारण अक्सर लोग सड़क किनारे या पार्किंग के बाहर ही अपने-अपने वाहनों को खड़ी कर देते हैं, जिस कारण यातायात में प्रभावित होती है और जाम की स्थिति बनती है. इस साल ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस अगले 20 दिनों को यातायात की नजरिये से बहुत अहम मानकर अपनी कमर कस ली है और तैयारियों में जुट गई है.

विज्ञापन

सुरक्षा पर भी दिया जा रहा खास ध्यान

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस का ध्यान सिर्फ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना नहीं है, बल्कि सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने CCTV कैमरों, बैरिकेडिंग और मिशन शक्ति टीमों को एक्टिव कर दिया है. संवेदनशील स्थानों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ संबंधित टीमों और जिम्मेदार लोगों की भी तैनाती कर दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ