जिस बेटी को नाजों से पाला, पिता ने कुछ पल में मार डाला, चुपचाप देखती रही मां

Uttar Pradesh Crime News: यूपी के शाहजहांपुर में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिर्फ 600 रुपए के लिए एक पिता ने अपनी सगी बेटी का कत्ल कर दिया। इस वारदात के दौरान लड़की के घरवालें सबकुछ देखते रहे।

जिस बेटी को नाजों से पाला, पिता ने कुछ पल में मार डाला, चुपचाप देखती रही मां

(FIle Photo)

विज्ञापन

Uttar Pradesh Crime News: जिस बेटी को 24 साल तक मां-बाप ने पाल पोसकर बड़ा किया, उसे मौत के घाट उतारते समय उनके हाथ नहीं कांपे। कलयुगी पिता ने अपने हाथों से अपनी बेटी का गला घोंट दिया। मां चुपचाप सामने खड़ी देखती रही। वारदात, यूपी के शाहजहांपुर में हुई। इस मामने की सूचना उनके पड़ोसियों ने पुलिस को दी और पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी बाप को अरेस्ट कर लिया गया है और साथ ही मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

600 रुपए के लिए की हत्या 

इस मामले पर एसपी अशोक कुमार मीना ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के कोतवाली में गुरुवार देर रात पूर्ति गुप्ता (24) का शव उसके घर से मिला, जहां उसका गला रेतकर कत्ल किया गया था। हत्या के मामले में मृतका के मां-बाप ने दावा किया था कि किसी अजान ने उनकी बेटी की हत्या की है, लेकिन बाद में छानबीन के बाद पता चला कि सिर्फ 600 रुपए के लिए उसके ही पिता ने ही उसकी हत्या की थी।

विज्ञापन

गला रेतकर की हत्या 

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि लड़की के पिता संजय गुप्ता ने कुछ दिन पहले लड़की को 600 रुपए दिए थे, जिसे बाप में वापस मांगने पर बेटी ने मना कर दिया, तो गुस्से में पिता ने सोते समय लड़की का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।  इस हत्या की जानकारी बेटी की मां वंदना गुप्ता को थी, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। इसलिए बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी ऐसे मामले सामने आए 

शाहजहांपुर में ऐसे ही एक 23 साल की लड़की की हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें लड़की के पिता सहित भाई को गिरफ्तार किया गया था। लड़की के रिश्तेदारों ने उसके गायब होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट लोकल थाने में दर्ज कराई थी। लड़ती का शव 1 मई को जंगल में पाया गया था। इसके बाद 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन

इस मामले पर पुलिस ने की गहनता से जांच करते हुए पाया कि ये ऑनर किलिंग का मामला है। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पिता और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि बेटी के कैरेक्टर पर शक होने पर पिता और उसके भाई ने गला रेतकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। कड़ी पूछताछ के बाद में आरोपियों ने हत्या की बात को माना था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ