देहरादूनः दो माह के पिल्ले को मार कर पड़ोसियों के सामने शेखी बखार रहा था आरोपी, फिर जो हुआ वो चौंका देगा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Dehradun: उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में एक अजीबोगरीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने दो माह के पालतू की गला घोंट कर हत्या कर दी। जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इस घटना के बाद आरोपी की पत्नी और बच्चे भी उसके खिलाफ हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान ईश्वर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने दो माह के पिल्ले को मारने के बाद पड़ोसियों के सामने इस घिनौने काम की शेखी बखारी।
इसके बाद पूजा बहुखंडी की शिकायत पर पशु कल्याण संगठन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। सब-इंस्पेक्टर दुर्गेश कोठियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 428 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत एक जानवर की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने 1 मार्च की रात को शहर के कोतवाली पुलिस स्टेशन के तहत अपने घर में पत्नी और दो बच्चों की सामने पिल्ले की हत्या की। मामले की जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पत्नी और बच्चों से भी जानकारी की।
पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी के बच्चों ने मामले में उसके खिलाफ गवाही देने की पेशकश की है। कोठियाल ने कहा कि आरोपी की पत्नी और बच्चों का कहना है कि वह किसी दिन उनके साथ ऐसा कर सकता है, क्योंकि वह सनकी इंसान है। मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: