महाकुंभ 2025 में पिंक टैक्सी चलाएगी योगी सरकार, APP के जरिए बुक कर सकेंगे ई रिक्शा-ऑटो

E-rickshaw and E- Auto in Mahakumbh 2025: योगी सरकार महाकुंभ 2025 की तैयारियों में जुटी है। प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए सरकार एक ऐप लाॅन्च करने जा रही है।

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025 (File Photo)

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना आए इसके लिए योगी सरकार ने पूरी मशीनरी को काम पर लगा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं इसकी माॅनिटरिंग भी कर रहे हैं। सरकारी परिवहन के साथ-साथ निजी परिवहन को दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि टैक्सी ऑपरेटर श्रद्धालुओं से मनमाना चार्ज नहीं वसूल कर पाए।

योगी सरकार महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रांसपोर्ट की सुविधा के लिए ओला और उबर की तर्ज पर एप के जरिए ऑनलाइन ई-रिक्शा और ई-ऑटो बुकिंग सुविधा देने जा रही है। इन ई-व्हीकल्स के ड्राइवर पूरी तरह ट्रेंड और वेल बिहेव्ड होंगे। इसके अलावा पिंक टैक्सी की सुविधा भी मिलेगी। शुरुआत में 30-40 पिंक टैक्सी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें महिला चालक भी होंगी। श्रद्धालुओं को मनमाना किराया वसूलने वाले रिक्शा चालकों से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

महाकुंभ के लिए रेलवे चलाएगा 3 हजार ट्रेनें

महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सरकार की ओर से इन श्रद्धालुओं को प्रयागराज लाने के लिए 7 हजार से अधिक रोडवेज बसों और 550 शटल बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। जबकि रेलवे भी 1 हजार ट्रेनों के अलावा कुल 3 हजार ट्रेनें चलाएगा। ऐसे में प्रयागराज में लोकल ट्रांसपोर्ट की कमी ना हो इसके लिए सरकार ने ई-ऑटो रिक्शा चलाने की बात कही है। 15 दिसंबर से शुरू हो रही इस सेवा में श्रद्धालु लोकल राइड के लिए ई-व्हीकल्स चुन सकेंगे। खास बात यह है कि ड्राइवरों को आगंतुकों से अच्छा व्यवहार करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन

महाकुंभ में ऐप के लिए काम कर रहे स्टार्टअप काॅम्फी ई मोबिलिटी के फाउंडर और डायरेक्टर मनु गुप्ता ने बताया हमारा उद्देश्य है कि पर्यावरण के अनुकूल वाहनों का उपयोग महाकुंभ में करना है। ताकि वायु प्रदूषण को कम कर रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ