मां ने मासूम बेटी की गला घाेंटकर की हत्या, लखनऊ पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रहने वाले शाहरुख की बेटी के साथ अनहोनी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के दौरान रोशनी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि शाहरुख और रोशनी पति-पत्नी हैं। पढ़ें मनोज पांडेय की रिपोर्ट।

Uttar Pradesh News, UP Police, Lucknow Crime, Lucknow News, Lucknow Police, Shahrukh, उत्तर प्रदेश समाचार, यूपी पुलिस, लखनऊ अपराध, लखनऊ समाचार, लखनऊ पुलिस, शाहरुख

आरोपी महिला रोशनी

विज्ञापन

लखनऊ से एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 5 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव के पास ही नशा करके शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि पति को फंसाने के लिए महिला ने यह साजिश रची थी।

पति के खिलाफ दर्ज कराया था केस

पुलिस के मुताबिक, कैसरआग के खंदारी बाजार में आरोपी रोशनी अपने प्रेमी उदित के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात रोशनी ने फोन कर बेटी सोना की हत्या की सूचना दी। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी। रोशनी ने अपने पति शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।

विज्ञापन

2 साल से अलग रह रही थी रोशनी

पुलिस ने जब घटना की जांच शुरू की तो उसे रोशनी के खिलाफ क्लू मिलते चले गए। शुरुआत में पता चला कि रोशनी और शाहरुख पिछले करीब 2 साल से अलग-अलग रहते हैं। रोशनी अपने प्रेमी उदित के साथ रहती है। सोमवार रात जब शाहरुख बेटी से मिलने पहुंचा तो उसका रोशनी से विवाद हो गया। इस झगड़े के बाद शाहरुख वहां से चला गया।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा

पुलिस ने शाहरुख की कॉल डिटेल निकाली तो उसकी लोकेशन अपने घर की मिली। इस पर पुलिस का शक रोशनी और उसके प्रेमी उदित पर गहरा गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की। पहले रोशनी बयान बदलती रही, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल ली।

विज्ञापन

पिता के लिए रोई बेटी तो घोंट दिया गला

पूछताछ करने पर झगड़ा होने पर पति शाहरुख घर से चला गया। इसके बाद उसकी 5 साल की बेटी सोना पिता के लिए रोने लगी। उसने उसे चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुई। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

ससुरालियों को भिजवाया जेल

स्थानीय लोग बताते है कि रोशनी का चाल-चलन शुरू से ठीक नहीं था। रोशनी पूर्व में साजिश रचकर अपनी सास, जेठ और दो ननदों को भी जेल भिजवा चुकी है। जबकि पति शाहरुख पर मारपीट कर आरोप लगाकर उसे घर से निकलवा चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ