युवक की वीडियो से पुलिस के उड़े होश, लोगों के आक्रोश के बाद दबोचा

Greater Noida News: बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में आरोपी युवक एक धर्म विशेष के पवित्र ग्रंथ का नाम कागज पर लिखकर उसे जलाता हुआ नजर आया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

arrested youth

arrested youth

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव में एक युवक के सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके अलावा आरोपी युवक धार्मिक ग्रंथ का नाम एक पेज पर लिखकर उसे भी जलाया है। सोशल मीडिया पर आरोपी का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को अब जेल भेजा जाएगा।

धर्म विशेष पर की अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी की पहचान दुजाना गांव निवासी देव गुर्जर के रूप में हुई है। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में आरोपी युवक एक धर्म विशेष के पवित्र ग्रंथ का नाम कागज पर लिखकर उसे जलाता हुआ नजर आया। इतना ही नहीं आरोपी वीडियो में वह धर्म विशेष और उसके अनुयायियों के खिलाफ अभद्र और भड़काऊ भाषा का भी प्रयोग कर रहा है।

लोगों में फैला आक्रोश

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और मामले ने तूल पकड़ लिया। थाना बादलपुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, शांति भंग करने और सोशल मीडिया के माध्यम से नफरत फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ