ग्रेटर नोएडा में मस्जिद का इमाम गिरफ्तार, कारनामा जानकर रह जाएंगे हैरान

Greater Noida News: पूर्व में भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को जेल भेजा था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ कमेंट और वीडियो शेयर करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

imam arrested

imam arrested

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इमाम ने करीब तीन महीने पहले मोबाइल से भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने अब जाकर इमाम को गिरफ्तार किया है।

संभल हिंसा का वीडियो किया था वायरल

विज्ञापन

रबूपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार इमाम की पहचान मोहम्मद गजनफर के रूप में हुई है। इमाम बिहार के अररिया जिले के गांव गांव कुर्सेल का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि गजनफर रबूपुरा कस्बे की एक मस्जिद में इमाम है। करीब तीन महीने में पहले इमाम ने संभल हिंसा का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिकायत मिलने पर लिया एक्शन

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के जरिए धार्मिक उन्माद फैलाने के प्रयास किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी इमाम के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने शनिवार को इमाम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस कई लोगों पर ले चुकी है एक्शन

पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। पूर्व में भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को जेल भेजा था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ कमेंट और वीडियो शेयर करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि ऐसे लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ