नोएडा की सोसायटी में बड़ा हादसा, कार में आर-पार हुआ सरिया

Noida News: नोएडा में सेक्टर-78 स्थित सोसायटी के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को निर्माण के दौरान एक लोहे का सरिया एक कार की छत के आर-पार हो गया। इस घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया।

Golf View 2

Golf View 2

Noida News: नोएडा की एक सोसायटी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी में ऊंचाई से एक लोहे ही सरिया कार में आरपार हो गई। गनीमत रही है कि घटना के समय कार में कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद से सोसायटी के लोग डरे हुए हैं।

लोगों में डर का माहौल

नोएडा के सेक्टर-78 में अंतरिक्ष गोल्‍फ व्‍यू-2 सोसायटी है। सोसायटी के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को निर्माण के दौरान गिरा सरिया एक कार की छत के आर-पार हो गया। घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके बाद से सोसायटी में रहने वाले लोग डरे हुए। लोगों का कहना है कि सोसायटी में होने वाले निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्‍यान रखा जाए। इसके लिए बकायदा नियम भी बनाए गए हैं। लेकिन बिल्‍डर प्रबंधन के द्वारा नियमों की अवहेलना का मामला भी समय-समय पर सामने आता रहता है।

जा सकती थी जान

सोसायटी में बिल्‍डर प्रबंधन के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान ऊपर से लोहे की सरिया का एक बड़ा टुकड़ा नीचे गिरा। टुकड़ा कार की छत पर गिरा और आर-पार हो गया। लोगों का कहना है कि यद‍ि वहां पर कोई व्‍यक्ति खड़ा होता तो उसकी जान जा सकती थी।

हर निवासी के लिए मांगा हेलमेट

लोगों का एक सप्‍ताह पूर्व भी प्‍लास्‍टर का हिस्‍सा गिरने से दो कार क्षतिग्रस्‍त हुई थी। डरे लोगों ने बिल्‍डर प्रबंधन को मेल कर मांग की है कि सुरक्षा के लिहाज से सोसायटी के हर सदस्‍य को हेलमेट उपलब्‍ध कराया जाए।

गमले से जा चुकी है बच्चे की जान

कुछ दिनों पहले गाजियाबाद की एक सोसायटी में फ्लैट की बालकनी में रखा एक गमला नीचे खड़े बच्चे के सिर पर गया था। घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद गाजियाबाद प्रशासन ने फ्लैट की बालकनी में गमले और बाहरी दीवार पर एसी यूनिट लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ