Greater Noida: 4 दिन पहले गायब हुए नाबालिग का नहर में मिला शव, हत्या की जताई आशंका

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव से 10 जून को गायब हुए 16 साल के नाबालिग का शव जेवर में नहर के पास बहता हुआ मिला है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

greater noida news (1)
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव से 10 जून को गायब हुए 16 साल के नाबालिग का शव जेवर में नहर के पास बहता हुआ मिला है। जेवर के दयानतपुर गांव की नहर की पुलिया के पास से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नाबालिग का शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि एक ही जिले में पुलिस को नाबालिग को ढूंढने में चार दिन लग गए।

दोस्तों पर हत्या का शक

पुलिस की जांच में पता चला है कि जैतपुर गांव का रहने वाला 16 साल का सन्नी रावल 10 जून से गायब था। उसके पिता हरिओम उर्फ सूका की तरफ से सूरजपुर थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि मामले में पुलिस ने बच्चों को ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया। अगर पुलिस प्रयास करती तो उसे पहले ढूंढा जा सकता था। इस मामले में महज एफआईआर दर्ज कर खाना पूर्ति की गई। परिवार वालों ने दोस्तों पर हत्या करने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

परिजन ने लगाया आरोप

इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि सन्नी के गायब होने के बाद उसे ढूंढने के कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए। न ही सर्विलांस का इस्तेमाल किया गया। अगर उसे ढूंढने का प्रयास किया जाता तो नतीजा कुछ और होता। नाबालिग के गायब होने के बाद उसके दोस्तों से भी परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा था।

हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका

पुलिस ने आशंका जताई गई है कि पहले सन्नी की हत्या की गई। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से नहर में फेंका गया। वहीं पुलिस के मुताबिक, सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ