ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आखिर क्यों होटल में रहने को मजबूर हुई लिव इन पार्टनर, जानिए पूरा मामला

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक ऐसा मामला सामने आया है जिनको जानकार हर युवती लिव इन रिलेशन में रहने से पहले दस बार सोचेगी। हुआ यूं कि ईकोटेक 3 कोतवाली एरिया की विक्ट्री वर्ल्ड सोसायटी में प्रतीक सिंह अपने प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Greater Noida News, Noida News, Greater Noida Police, Greater Noida Latest News, Noida Police, ग्रेटर नोएडा खबर, नोएडा खबर, ग्रेटर नोएडा पुलिस, ग्रेटर नोएडा ताजा खबर, नोएडा पुलिस

live in relationship

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक ऐसा मामला सामने आया है जिनको जानकार हर युवती लिव इन रिलेशन में रहने से पहले दस बार सोचेगी। हुआ यूं कि ईकोटेक 3 कोतवाली एरिया की विक्ट्री वर्ल्ड सोसायटी में प्रतीक सिंह अपने प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद प्रेमी ने ऐसा कदम उठा दिया कि मामले में पुलिस को हस्ताक्षेप करना पड़ा।

प्रेमिका होटल में रहने को मजबूर

प्रतीक की प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह सोसायटी के फ्लैट में प्रतीक के साथ तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। तीन दिन पहले प्रतीक शराब के नशे में धुत होकर फ्लैट पर पहुंचा। उसने प्रेमिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रेमी से मार खाने के बाद युवती थाने पर पहुंच गई। जैसे ही यह बात प्रतीक को पता लगी वह फ्लैट में ताला लगाकर सारा सामान लेकर फरार हो गया। उसके बाद से युवती होटल में रहने को मजबूर है।

Advertisment

नंबर किया ब्लॉक

युवती जब वापस फ्लैट पर पहुंची और ताला लगा हुआ देखा तो उसने प्रतीक को फोन किया। जिस पर युवती को पता चला कि उसके प्रेमी प्रतीक ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है। परेशान होकर युवती वापस पुलिस के पास पहुंची और मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी प्रतीक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई होगी। युवक-युवती के बीच लिव इन रिलेशन में रहने के बाद विवाद के मामले में लगातार बढ़ रहे है। कुछ दिन पहले भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिव इन पार्टनर ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ