'दुष्कर्मों की वजह है इंटरनेट', कांग्रेस विधायक के बाद समाजवादी पार्टी के नेता की विवादित टिप्पणी

ST Hasan Statement: कांग्रेस विधायक की विवादित टिप्पणी का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता ने भी विवादित बयान दे दिया, जिसकी चर्चा हो रही है. बरैया को जवाब देते हुए एसटी हसन ने रेप की वजह इंटरनेट को बताया है.

ST Hasan

विवादित टिप्पणी देते हुए हसन ने कांग्रेस विधायक की टिप्पणी का जवाब दिया.

विज्ञापन

SP Leader Controversial Statement: मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की विवादित टिप्पणी का समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने जवाब दिया, लेकिन उन्होंने भी विवादित टिप्पणी कर दी, जिसके चलते उत्तर प्रदेश की सियासत में हंगामा मच गया है. नेता हसन ने विधायक बरैया के बयान से असहमति जताई, लेकिन उन्होंने देश में बढ़ती रेप की घटनाओं के लिए इंटरनेट बाबा को जिम्मेदार ठहरा दिया. अब इस बयान का विरोध जारी है.

यह भी पढ़ें: ‘यहां गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित है’, हरिद्वार में हर की पौड़ी और घाटों पर लगाए गए मैसेज बोर्ड

विज्ञापन

शराब पीने से भ्रष्ट हो जाती है बुद्धि

ANI से बात करते हुए एसटी हसन ने कहा कि दुष्कर्म जैसी घटनाओं का मुख्य कारण शराब का सेवन करना है और इसके लिए सरकार से सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग करता हूं. ऐसी घटनाओं के दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए और इसके लिए उन्हें चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए. शराब पीने के बाद आदमी की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और वह मां-बहन, बेटी में अंतर करना भूल जाता है और वह दुष्कर्म कर बैठता है.

इंटरनेट पर अश्लील कंटेट भी वजह

समाजवादी पार्टी के नेता हसन ने कहा कि बलात्कारियों को सख्त सजा मिलनती चाहिए और इसके लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है. इंटरनेट पर प्रसारित होने वाली अश्लील सामग्री पर रोक लगाने की जरूरत है. अश्लील कंटेंट देखने से युवाओं का टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है और उनका अपनी यौन इच्छाओं पर नियंत्रण नहीं रहता. इसलिए रेप के पीछे की असली वजह इंटरनेट है. इंटरनेट पर लगाम लग जाए तो रेप की घटनाओं पर विराम लग जाएगा.

विज्ञापन

वो बयान मेरे व्यक्तिगत विचार नहीं हैं

वहीं कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भी अपने बयान को लेकर स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने कहा कि यह बयान उनका नहीं है, यानी ये उनके विचार नहीं हैं. बल्कि उन्होंने बिहार के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व प्रमुख द्वारा लिखित एक बयान का केवल संदर्भ दिया था. वे विचार न तो उनके व्यक्तिगत विचार हैं और न ही वे इससे सहमत हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने भी मेरे बयान की निंदा की, लेकिन स्पष्ट करना चाहता हूं कि वह मेरे व्यक्तिगत विचार नहीं हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ