'यहां गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित है', हरिद्वार में हर की पौड़ी और घाटों पर लगाए गए मैसेज बोर्ड

Haridwar Har Ki Pauri: उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी, धार्मिक स्थलों और घाट पर गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है. लोगों ने मांग की है और धामी सरकार भी मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है. ऐसे में अगले साल अर्धकुंभ के मौके पर पूरा हरिद्वार गैर-हिंदुओं के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है.

Haridwar Boards

हरिद्वार में जगह-जगह ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं.

विज्ञापन

Haridwar Har Ki Pauri News: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर, सभी घाटों, गंगा पुलों की रेलिंग और खंभों पर बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है कि यहां गैर-हिंदुओं का आना प्रतिबंधित है. यह बोर्ड हर की पौड़ी और आस-पास के घाटों का प्रबंधन और रखरखाव करने वाली संस्था गंगा सभा ने लगाए हैं. क्योंकि पिछले कई दिन से हरिद्वार कुंभ क्षेत्र को हिंदू क्षेत्र घोषित करने, सभी धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तारीखों का ऐलान, पहली बार साधु-संन्यासियों के साथ होंगे 3 शाही स्नान

विज्ञापन

1916 के एक्ट के अनुसार पहले से लगा है प्रतिबंध

धार्मिंक संस्थाओं और लोगों की मांग को देखते हुए ही यह बोर्ड लगाए गए हैं. इससे पहले हरिद्वार नगर पालिका अधिनियम 1916 के अनुसार, हर की पौड़ी का मुख्य स्नान घाट और आस-पास का क्षेत्र पहले से ही गैर-हिंदुओं के लिए प्रतिबंधित है. अब बोर्ड लगाकर इन प्रतिबंधों को पुख्ता कर दिया गया है. वहीं ताजा प्रतिबंधों की वजह 3 दिन पहले वायरल हुआ वीडियो है, जिसमें 2 युवकों को पारपंरिक अरबी पोशाक कंधुरा पहने हर की पौड़ी के आस-पास घूमते हुए देखे गए थे.

2 युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद उठी मांग

जांच करने पर पता चला कि दोनों युवक हिंदू समुदाय के थे और अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाने आए थे, लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद गंगा सभा ने मांग की कि अगले साल हरिद्वार में अर्धकुंभ लगने वाला है, इसलिए हरिद्वार के सभी धार्मिक स्थलों, मंदिरों और गंगा घाटों को गैर-हिंदुओं के लिए प्रतिबंधित किया जाए. संस्था की इस मांग पर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार भी गंभीरता से विचार कर रही है, लेकिन सरकार के फैसले से पहले बोर्ड लग गए.

विज्ञापन

हरिद्वार की पवित्रता को बनाए रखना बेहद जरूरी

सभा ने दलील दी है कि सरकारी विभाग, अन्य संगठन और मीडिया संस्थान भी इलाके में गैर-हिंदू कर्मचारियों की नियुक्त न करें. हरिद्वार की पवित्रता और शुद्धता बनाए रखने के लिए यह जरूरी है. गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि 1916 के हरिद्वार नगर पालिका उपनियमों के अनुसार, हर की पौड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूर्णतः वर्जित है. यह साइन बोर्ड इस प्रावधान के बारे में लोगों को सूचित करने लिए लगाए गए हैं, ताकि कोई भ्रम या किसी तरह का विवाद न हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ