Rajasthan Weather: प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

Rajasthan Weather
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में अंधड़ के साथ बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पिछले 5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसको देखते हुए तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में 25 मई को अंधड़ और उसके बाद आई बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई थी। मौसम विभाग ने आज जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अंधड़ फिर ढहा सकता है कहर

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 29 मई को प्रदेश के जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ 30 और 31 मई को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही अंधड़ एक बार फिर कोहराम मचा सकता है। अंधड़ का सबसे ज्यादा असर मध्य एवं पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने अंधड़-बारिश को देखते हुए एडवाइजरी भी जारी की है। तेज हवा/ओलों से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा घरों को भी क्षति पहुंच सकती है।

इन जिलों में बिगड़ेंगे हालात

मौसम विभाग ने प्रदेश में 25 जिलों में अगले 24 घंटे में अंधड़-बारिश की आशंका जताई है। प्रदेश में बारिश के साथ ही 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और वज्रपात की भी संभावना है। विभाग ने प्रदेश के जोधपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

25 मई को 17 लोगों ने गंवाई थी जान

बता दें कि इससे पहले 25 मई को हुई मुसलाधार बारिश के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। टोंक में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ