Mahangai Rahat Camp: अब तक 6.09 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का 86.36 लाख लोगों ने उठाया लाभ

Mahangai Rahat Camp
विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प प्रदेशवासियों के लिए गागर में सागर भरने जैसा काम कर रहे हैं। न्यूनतम दस्तावेज से अधिकतम राहत पहुंचाने की मंशा से शुरु किये गए ये कैम्प अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल हो रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन की सरल प्रक्रिया और कम दस्तावेज की आवश्यकता होने से लाभार्थियों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार शाम तक कैम्पों में 6.09 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किये जा चुके हैं, जबकि 1.34 करोड़ से ज्यादा परिवार अब तक इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं।

विज्ञापन

राजस्व विभाग ने जारी किए आंकड़े

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 46.32 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 77.26 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 8.84 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 86.37 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 53.77 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.02 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

चिरंजीवी योजना में 1 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 43.12 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 78.31 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.05 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.05 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ