प्रेमी-प्रेमिका ने रेलवे स्टेशन से क्यों चुराया बच्चा? 48 घंटे में पुलिस ने कर दिया खुलासा

जयपुर रेलवे स्टेशन से चोरी हुए 4 साल के बच्चे को पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। जानें आरोपी प्रेमी-प्रेमिका ने बच्चा चुराने की क्या वजह बताई?

jaipur Police (1)
विज्ञापन

जयपुर रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए बच्चे के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में न सिर्फ खुलासा कर दिया, बल्कि बच्चे को सकुशल बरामद भी कर लिया है। बच्चा चुराने के मामले में पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बच्चा चुराने की वजह भी बताई है।

जयपुर में रेलवे थाना पुलिस ने जयपुर जंक्शन से किडनैप किए गए चार साल के मासूम बच्चे को सिर्फ 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। रेलवे थाना पुलिस ने बच्चे का अपहरण करने वाले एक युवक और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। चार वर्षीय शिवम दो दिन तक अपनी मां से दूर था।

विज्ञापन

जयपुर रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ था बच्चा 

आरोपी का नाम सुंदर कश्यप बताया जा रहा है। वह अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ मिलकर बच्चे को जयपुर रेलवे स्टेशन से रात के वक्त उठा ले गया था। जिस समय बच्चा चोरी हुआ, उसकी मां प्रियंका उसे लेकर अपने मायके जा रही थी।

क्या बोली रेलवे पुलिस?

रेलवे पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि सुंदर कश्यप और उसकी प्रेमिका को अलवर के खेड़ली से गिरफ्तार किया गया। सुंदर की प्रेमिका की पहले शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे थे, लेकिन उसने ऑपरेशन करवा लिया था, जिसकी वजह से वह मां नहीं बन सकती थी। परिवार में एक बच्चा हो, इसलिए इन दोनों ने शिवम का अपहरण किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी जांच में सामने आया है कि एक महिला और एक पुरुष बच्चे को अपने साथ ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया और तुरंत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपी जयपुर में ही रहते हैं और मजदूरी करते हैं। आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी वे स्टेशन आ चुके थे। बच्चे को ऑटोरिक्शा से ले जाया गया और फिर बस में बैठकर निकल गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ