जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 की मौत, विधायक ने उठाए गंभीर सवाल

Jaipur Factory Fire: जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में 2 सगे भाइयों सहित 8 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हैं. घटना के बाद कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने पुलिस और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं.

JAIPUR.jpg
विज्ञापन

Jaipur Factory Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार की सुबह एक अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे लोगों को बाहर निकलने या खुद को संभालने का मौका तक नहीं मिला. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे में उजड़ गए कई परिवार, दो सगे भाइयों की भी मौत

जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में जान गंवाने वालों में दो सगे भाई अजीम और बिलाल भी शामिल हैं. अजीम इस अवैध फैक्ट्री में मजदूरी करता था, जबकि उसका भाई बिलाल मंगलवार की सुबह उससे मिलने और काम देखने वहां आया था. इसी दौरान यह भयानक हादसा हो गया और दोनों भाई हमेशा के लिए शांत हो गए. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में शामिल दो लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

रिहायशी इलाके में चल रहा था मौत का कारोबार

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह अवैध पटाखा फैक्ट्री मोहम्मद याकूब नाम के व्यक्ति के मकान में चल रही थी. याकूब ने यह मकान दिल्ली के रहने वाले फिरोज को किराए पर दे रखा था. दावा किया जा रहा है कि फिरोज और उसका दोस्त वसीम मिलकर यहां बिना किसी परमिशन के अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करते थे. यहां तैयार किए गए पटाखों को दिल्ली सप्लाई किया जाता था. रिहायशी इलाके के बीचों-बीच चल रहे इस अवैध कारोबार ने आज 8 मासूमों की बलि ले ली.

विधायक अमीन कागजी ने पुलिस और प्रशासन को घेरा

इस बड़े हादसे के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर पुलिस आती-जाती थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. घटना की सूचना मिलते ही किशनपोल से कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए. विधायक ने सख्त लहजे में कहा, “हमारी पुलिस बिना हेलमेट वाले लोगों का तो तुरंत चालान काट देती है, लेकिन रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी? यह सीधे तौर पर बड़ी लापरवाही है.”

विधायक अमीन कागजी ने पीड़ित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है और साफ कहा है कि इस दर्दनाक हादसे के लिए जो भी अधिकारी या लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ