Railway New Rule : 1 अक्टूबर से बिना ओरिजिनल ID के ट्रेन सफर पड़ेगा भारी! जानिए रेलवे के नए नियम

Railway Ticket Checking New Rules October 2026: सेंट्रल रेलवे 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. इसके तहत बिना ओरिजिनल ID के यात्रा करने पर जुर्माना लगेगा. जानिए नए नियम क्‍या है हैं.

Railway Ticket Checking Rules October 2026

अगर आप अक्‍टूबर में ट्रेन का सफर करने वाले हैं तो अपने साथ अपनी ओर‍िजनल आईडी रखना न भूलें. (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

अगर आप भी 1 अक्टूबर 2026 के बाद ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा संभल जाइए. रेलवे अब केवल टिकट दिखाओ और निकल जाओ के मूड में बिल्कुल नहीं है. सेंट्रल रेलवे (Central Railway) 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने के लिए विशेष टिकट चेकिंग अभियान शुरू करने जा रहा है.

विज्ञापन

यानी इस बार TTE साहब सिर्फ आपका टिकट देखकर आगे नहीं बढ़ेंगे, बल्कि आपसे आपका ओरिजिनल ID प्रूफ भी मांगेंगे. अगर ID नहीं मिली, तो सफर का पूरा मजा सजा में बदल सकता है.

विज्ञापन

किस पर रहेगी रेलवे की सबसे ज्यादा पैनी नजर?

वैसे तो चेकिंग सब जगह होगी, लेकिन रेलवे का सबसे ज्यादा फोकस इन 4 कैटेगरी के यात्रियों पर रहने वाला है:

विज्ञापन

डिस्काउंट और कोटे वाले टिकट
अगर आपने किसी रियायती किराए (Concession) या किसी स्पेशल रिजर्वेशन कोटे के तहत टिकट बुक कराया है, तो TTE यह जरूर चेक करेंगे कि आप वाकई उस कोटे या डिस्काउंट के हकदार हैं या नहीं. इसके लिए आपको अपना पात्रता प्रमाण पत्र (Eligibility Proof) दिखाना होगा.

ई-पास (E-Pass) और PTO पर सफर करने वाले रेल कर्मचारी
रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार जो ई-पास (E-Pass) या PTO सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी अपना ओरिजिनल ID दिखाना अनिवार्य होगा. साथ ही सफर से पहले यह पक्का करना होगा कि ई-पास सही तरीके से Authority to Travel में बदल गया है या नहीं.

विज्ञापन

ग्रुप या फैमिली टिकट
अगर एक ही टिकट पर 4 या 5 लोग सफर कर रहे हैं, तो चेकिंग के दौरान कम से कम एक यात्री के पास ओरिजिनल ID होना बेहद जरूरी है. अगर कोई भी अपनी ID नहीं दिखा पाया, तो टिकट पर सफर कर रहे सभी लोगों को बिना टिकट (Without Ticket) मान लिया जाएगा और तगड़ा जुर्माना लग सकता है.

विज्ञापन

जनरल और अनरिजर्व्ड टिकट
अनरिजर्व्ड या बिना रिजर्वेशन वाले टिकटों पर भी पूरी नजर रहेगी. अगर TTE को किसी भी टिकट पर थोड़ा सा भी शक हुआ, तो वे तुरंत अपने TTE App के जरिए टिकट की असलियत जांच लेंगे.

विज्ञापन

कौन-कौन से ID प्रूफ चलेंगे?
सफर पर निकलने से पहले अपने पर्स में इनमें से कोई भी एक ओरिजिनल पहचान पत्र जरूर रख लें:

  • वोटर कार्ड (Voter ID)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  • पासपोर्ट (Passport)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • बैंक पासबुक (फोटो के साथ)
  • सरकारी/मान्यता प्राप्त कॉलेज का स्टूडेंट ID कार्ड

सफर से पहले आपके काम की स्मार्ट टिप्स
घर से निकलने से पहले टिकट के साथ-साथ ओरिजिनल ID कार्ड अपने पास रख लें. जहां तक हो सके, फिजिकल ओरिजिनल ID साथ रखें या डिजीलॉकर/एम-आधार जैसी अधिकृत सरकारी ऐप्स का इस्तेमाल करें. ई-पास/PTO का स्टेटस यात्रा शुरू करने से पहले ही ऑनलाइन वेरिफाई कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ