ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार सीनियर डिप्लोमैट को भेजा पाकिस्तान, जानिए कौन हैं आलोक अमिताभ डिमरी?

Who is Alok Amitabh Dimri: मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के सीनियर ऑफिशियल आलोक अमिताभ डिमरी को भारत ने एससीओ मीटिंग के लिए इस्लामाबाद भेजा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस लेवल के अधिकारी का ये पहला पाकिस्तान दौरा है.

Alok Amitabh Dimri @alokdimri

आलोक अमिताभ डिमरी (Photo-X/@alokdimri)

India Sent Senior Diplomat to Pakistan: भारत ने शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग के लिए विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी आलोक अमिताभ डिमरी को इस्लामाबाद भेजा है. मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान का दौरा करने वाले ये इस लेवल के पहले इंडियन डिप्लोमैट हैं.

विज्ञापन

इंडियन डेलिगेशन की अगुवाई कर रहे आलोक डिमरी

इंडियन डेलिगेशन को विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी और SCO के लिए भारत के नेशनल कोऑर्डिनेटर आलोक अमिताभ डिमरी लीड कर रहे हैं. वो 28 से 30 सितंबर तक इस्लामाबाद में हो रही नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की काउंसिल की मीटिंग में शामिल हो रहे हैं. पाकिस्तान के 2026-27 की चेयरमैनशिप संभालने के बाद से यह SCO की पहली बड़ी बैठक है. ये मीटिंग एससीओ के आने वाले प्रोग्राम, सदस्य देशों के बीच तालमेल और भविष्य की बैठकों की तैयारियों पर केंद्रित है. पाकिस्तान अगस्त 2027 में इस्लामाबाद में एससीओ काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट समिट की मेजबानी करने वाला है.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के 16 महीने बाद भी नहीं उभर पाया पाकिस्तान, रनवे को ठीक करने में जुटा, भारत ने किया था तबाह

भारत और पाकिस्तान 2017 में SCO के फुल मेंबर्स बने थे. तब से, लगातार बाइलेट्रल टेंशन के बावजूद नई दिल्ली इस्लामाबाद में आयोजित एससीओ मीटिंग में हिस्सा लेती रही है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अक्टूबर 2024 में SCO काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट की मीटिंग के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था.

विज्ञापन

SCO एजेंडा पर फोकस

नेशनल कोऑर्डिनेटर ग्रुप की एक्टिविटीज को आयोजित करने और आने वाली हाई-लेवल मीटिंग की तैयारी में अहम रोल अदा करते हैं. इस्लामाबाद में होने वाली चर्चाओं में पाकिस्तान के चेयरमैनशिप प्रोग्राम और भविष्य के SCO कार्यक्रमों के शेड्यूल पर बात होने की उम्मीद है. उम्मीद है कि पाकिस्तान अगले साल होने वाले समिट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी समेत एससीओ के सभी सदस्य देशों के नेताओं को न्योता देगा. हालांकि 2027 में नेताओं की मीटिंग में भारत की भागीदारी का स्तर कार्यक्रम के समय के करीब तय किया जाएगा.

विज्ञापन

आलोक अमिताभ डिमरी कौन हैं?

आलोक अमिताभ डिमरी एक सीनियर इंडियन डिप्लोमैट और विदेश मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी हैं. डिमरी ने अपने राजनयिक करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. उन्होंने मल्टीलेटरल इकॉनमिक रिलेशंस पर काम किया है और उन्हें चीन, ताइवान और मंगोलिया के साथ काम करने का तजुर्बा है. उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के परमानेंट मिशन में भी काम किया है. अप्रैल 2026 में आलोक डिमरी ने नई दिल्ली में एससीओ से जुड़े मामलों पर पहली भारत-चीन द्विपक्षीय बातचीत के लिए इंडियन डेलिगेशन को लीड किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ