Asian Games 2026 Highlights: 4 गोल्ड मेडल जीतकर 11वें दिन इंडिया ने किया कमबैक, टेबल में 8वें नंबर पर पहुंचा भारत

Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स में भारत के लिए 11वां दिन काफी रोमांचक साबित हुआ है. भारत की मेडल टैली में 8 पदक जुड़ गए हैं. 11वें दिन भारत ने कुल 4 गोल्ड मेडल जीते हैं. जिसके कारण ही टेबल में टीम अब 8वें स्थान पर पहुंच गई है.

Asian Games 2026 Day 11

Asian Games 2026 का 11वां दिन भारत के लिए रहा बेहद खास (Pic Credit- ANI)

Asian Games 2026 Highlights: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने टॉप 8 में जगह बना ली है. 11वें दिन भारत ने 4 गोल्ड मेडल जीतकर अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है. 11वें दिन बॉक्सिंग, रेसलिंग और तीरंदाजों पर मुख्य रूप से नजरें थी. जहां पर भारत को बड़ी सफलता मिली है. तीरंदाजों ने कुल 3 गोल्ड दिलाए हैं. वहीं निशानेबाजी में भी 1 गोल्ड आया है. इसके अलावा भारत के 3 बॉक्सर फाइनल में पहुंच चुके हैं. इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

भारत ने 11वें दिन कुल 8 मेडल अपने नाम किए हैं. जिसके कारण ही अब भारत के कुल 60 मेडल हो गए हैं. जिसमें 10 गोल्ड मेडल, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. अब भारत के पास टेबल में और ऊपर जाने का भी मौका है. 12वें दिन भी भारत को ये प्रदर्शन दोहराना अगर ऐसा हुआ तो भारत आसानी से 12वें दिन टॉप 5 में प्रवेश कर सकती है.

विज्ञापन

कहां देखें Asian Games LIVE?

एशियन गेम्स 2026 के सभी इवेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर हो रहा है. इंग्लिश और हिंदी भाषा में इसकी कमेंट्री भी उपलब्ध है. फैंस सोनी लिव ऐप पर भी एशियन गेम्स का आनंद ले सकते हैं. इवेंट से जुड़े मुख्य और लेटेस्ट अपडेट्स आप News 24 पर भी ले सकते हैं.

LIVE UPDATES

Asian Games LIVE: भारत ने 11वें दिन जीता 4 गोल्ड मेडल

लंबे समय से चला आ रहा इतंजार खत्म हो गया है. 11वें दिन भारत ने कुल 4 गोल्ड मेडल जीते हैं. इनमें से 3 गोल्ड मेडल तीरदांजी में आए हैं. वहीं 1 गोल्ड निशानेबाजी में मिला है. जिसके कारण ही एशियन गेम्स 2026 में ये अब तक भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. 

Asian Games LIVE: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंच गई है. सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. जहां पर उनका सामना चीन की टीम से होने वाली है. 

Asian Games LIVE: तीसरे क्वार्टर के बाद 1-0 से आगे निकली भारतीय टीम

एशियन गेम्स 2026 महिला सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल किया है. जिसके कारण ही मैच में तीसरा क्वार्टर खत्म होने के बाद टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है. पहला गोल इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किया है. 

Asian Games LIVE: हाफ टाइम तक बराबरी पर मुकाबला

महिला हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला हाफ टाइम तक बराबरी पर ही रहा है. दोनों ही टीमें अब तक गोल मारने में सफल नहीं हो सकी हैं. हालांकि टीम इंडिया ने इस दौरान कुल 9 पेनल्टी कॉर्नर बनाया है, लेकिन उन्हें अब तक गोल में उसे नहीं बदल सकी हैं. 

Asian Games LIVE: हॉकी में पहला क्वार्टर हुआ भारतीय टीम के नाम

हॉकी महिला सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पहला क्वार्टर अपने नाम कर लिया है. इस दौरान कोरिया ने अच्छा डिफेंस किया है. जिसके कारण ही मैच अभी 0-0 पर ही है. हालांकि टीम इंडिया का दबदबा दिखा है. 

Asian Games LIVE: सुनील कुमार ने कुश्ती 87 किलोग्राम में जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत के सुनील कुमार ने अब कुश्ती में भी खाता खोल दिया है. सुनील कुमार ने 87 किलोग्राम में अब ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. ब्रॉन्ज मेडल मैच में उन्होंने फिलीपींस के रेसलर को हराया है.

Asian Games LIVE: साउथ कोरिया और भारत के बीच होगा महामुकाबला

भारत और साउथ कोरिया के बीच वुमेंस हॉकी इवेंट का सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. महिला टीम अब जीत दर्ज करके कम से कम सिल्वर मेडल पक्का करना चाहेगी. बता दें कि 3:30 से यह सेमीफाइनल मैच शुरू होगा.

Asian Games LIVE: मेंस डबल्स फाइनल में भारत की हार

अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी को मेंस डबल्स टेनिस क्वार्टरफाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा. चीन के जियांग फुमिन और झांग तिआनहुई ने टाई ब्रेकर में सिर्फ दो अंक से भारतीय स्टार्स को हराया.

Asian Games LIVE: अस्मिता डे ब्रॉन्ज मेडल जीतने में रहीं असफल

वुमेंस 48 किलोग्राम जुडो इवेंट में अस्मिता डे को मंगोलिया की नारंतसेत्सेग गनबातर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ अस्मिता डे के हाथ से ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका छूट गया.

Asian Games LIVE: सेमीफाइनल में पहुंची स्क्वैश टीम

मेंस स्क्वैश इवेंट में भारतीय टीम ने कुवैत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. वीर चोटरानी ने 3-1 से जीत दर्ज की, वहीं अभय सिंह ने 3-0 से अपना गेम जीता. इसी के साथ भारत ने 2-0 से कुवैत को हराकर मेंस स्क्वैश इवेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

Asian Games LIVE: तीरंदाजी में भारत का तीसरा गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने तीरंदाजी में हैट्रिक लगा दी. वुमेंस और मिक्स्ड टीम इवेंट के बाद मेंस कंपाउंड फाइनल में भी भारत ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने चीन को करारी हार थमाई.

 

Asian Games LIVE: कपिल पोखरिया को मिला ब्रॉन्ज मेडल

भारत के कपिल पोखरिया और उज्बेकिस्तान के तुराबेक खबिबुल्लाएव के बीच मेंस 90 किलोग्राम श्रेणी में सेमीफाइनल मैच हुआ. इस मुकाबले में तुराबेक ने 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से जीत दर्ज की. कपिल को ब्रॉन्ज मेडल से संतुष्ट रहना होगा.

 

Asian Games LIVE: नीरू-किनान ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 के मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने कमाल कर दिया. चीन, कोरिया समेत अन्य सभी देशों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. यह नीरू का एशियन गेम्स में तीसरा मेडल है.

 

Asian Games LIVE: लवलीना बोर्गोहैन ने फाइनल में बनाई जगह

- जुडो में अस्मिता डे ने हांगकांग की वोंग का ली को यूको की मदद से हराया और जीत दर्ज करके ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए क्वालीफाई कर लिया.

- भारत की लवलीना बोर्गोहैन ने वुमेंस 75 किलोग्राम सेमीफाइनल मैच में कजाकिस्तान की नटालिया बगदानोवा को हराया और गोल्ड मेडल मैच में स्थान पक्का किया.

Asian Games LIVE: प्रिया घांघस को ब्रॉन्ज मेडल से होना पड़ा संतुष्ट

प्रिया घांघस को वुमेंस 60 किलोग्राम सेमीफाइनल मैच में चीन की यांग चेंगयू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से यांग ने फाइनल में जगह बनाई, वहीं हार के साथ प्रिया को ब्रॉन्ज मेडल से संतुष्ट होना पड़ेगा.

Asian Games LIVE: सेमीफाइनल में प्रिया घांघस पर रहेंगी नजरें

वुमेंस 60 किलोग्राम सेमीफाइनल में प्रिया घांघस की भिड़ंत चीन की यांग चेंगयू से हो रही है. पहले राउंड में चीन का पलड़ा भारी रहा और अब प्रिया को कमबैक करने की जरूरत है.

Asian Games LIVE: भारत ने जीता एक और गोल्ड

चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने साउथ कोरिया की टीम को हराकर मिक्स्ड कंपाउंड फाइनल में गोल्ड मेडल जीता. शूट ऑफ में भारत के दोनों तीरंदाजों ने 10-10 अंक प्राप्त किए, वहीं कोरिया के खिलाफ क्रमशः  10 और 9 अंक हासिल कर पाए.

Asian Games LIVE: तीरंदाजी के फाइनल में मिक्स्ड टीम

मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने जगह बना ली है. उन्होंने थाईलैंड की टीम को हराकर अपना मेडल पक्का करा लिया है. अब उनकी नजर गोल्ड पर होगी.

Asian Games LIVE: सुनील कुमार ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

- अस्मिता डे ने वियतनाम की हा नगोक ची को वुमेंस 48 किलोग्राम वर्ग में हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की.

- निशा दहिया का वुमेंस 68 किलोग्राम रेसलिंग इवेंट में नॉर्थ कोरिया की सोल गम पाक के खिलाफ मैच 4-4 से ड्रॉ रहा. हालांकि, नियमों के चलते नॉर्थ कोरिया की खिलाड़ी क्वालीफाई कर गईं. 

- भारत के सुनील कुमार ने मेंस 87 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मैच में ताजीकिस्तान के मुहम्मद सुल्तानजोदा को 9-0 से हरा दिया. उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई.

Asian Games LIVE: स्क्वैश में अनाहत सिंह की बड़ी जीत

भारत की अनाहत सिंह ने दूसरे गेम में वाई यहान आउ येओंग का सामना किया और उन्हें 3-0 से हरा दिया. इसी के साथ उन्होंने वुमेंस स्क्वैश इवेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई.

Asian Games LIVE: तीरंदाजी में भारत के नाम हुआ गोल्ड

तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने कमाल कर दिया. कंपाउंड इवेंट में चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने चीन की टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता.

Asian Games LIVE: तन्वी खन्ना ने जीता पहला गेम

स्क्वैश के वुमेंस टीम इवेंट में तन्वी खन्ना ने सिंगापुर की वाई लीन आउ येओंग को 3-1 से हरा दिया. अब भारत की अनहद सिंह का दूसरे मुकाबले में अनाहत सिंह की भिड़ंत वाई यहान आउयेओंग से होगी.

Asian Games LIVE: फाइनल में भारतीय तीरंदाजी टीम

भारत की महिला टीम ने कंपाउंड आर्चरी के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने 234-233 से साउथ कोरिया को सेमीफाइनल में हराया. भारत का मेडल अब पक्का नजर आ रहा है.

Asian Games LIVE:

नमस्कार, एशियन गेम्स के LIVE अपडेट्स में आपका स्वागत है. आपको 11वें से जुड़े अब तक के मुख्य अपडेट्स नीचे मिल जाएंगे:

 

- मेंस 25 मीटर शूटिंग इवेंट की शुरुआत हो गई है. भारत के अनीश भनवाला से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं.

- भारत की कंपाउंड वुमेंस टीम की भिड़ंत सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से हो रही है. टीम इंडिया के पास अभी 118-115 से कोरिया के खिलाफ बढ़त है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ