Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 30 सितंबर 2026 बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. आज का दिन ग्रहों की स्थिति के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.

rashifal.jpg_b6d772

आज बुधवार का राशिफल (Pic Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 30 September 2026: आज 30 सितंबर 2026 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि समापन के बाद पंचमी तिथि लग रही है. आज दोनों तिथि का श्राद्ध कर सकते हैं. इसके साथ ही भरणी, कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र रहने वाला है. व्रज और सिद्धि योग बन रहा है. आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं.आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 30 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज शरीर में स्फूर्ति तथा मन में आनंद का अभाव रहेगा. परिजनों के साथ तनाव ना हो, इसका ध्यान रखें. स्वाभिमान भंग न हो इसका भी ख्याल रखना होगा. जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी पूर्वक बनवाएं.

वृषभ राशि

विज्ञापन

सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा. सुंदर वस्त्राभूषणों की खरीदारी भी हो सकती है. आपको वाहनसुख प्राप्त होगा. साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे. यदि पहले कभी पति-पत्नी के बीच तकरार हुआ होगा तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता बढ़ेगी.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा, कफ व बुखार की समस्या हो सकती है. किसी का भला करने पर आप ही परेशानी में आ सकते हैं. आप किसी से पैसों की लेन-देन में लापरवाही से बचें. अधिक लाभ लेने के लालच में हानि हो सकती है.

कर्क राशि

विज्ञापन

आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है. नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति रहने से आप प्रसन्न रहेंगे. भाई-बंधुओं से आपको लाभ मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. छात्रों के लिए यह दिन शुभ रहेगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

आप सबसे पहले अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें. आकस्मिक खर्च का प्रसंग आ सकता है. परिजनो के साथ संयम पूर्वक व्यवहार करें. अनैतिक कार्यों से दूर रहें. ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी.

विज्ञापन

कन्या राशि

आज का दिन शुभ एवं अनुकूलता भरा रहेगा. कार्यालय में सहकर्मियों तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपके प्रमोशन के योग हैं. स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी. कार्यालय में साथ काम करने वाले आपका साथ देंगे. कार्य में यश की प्राप्ति होगी. माता-पिता से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा. आज धन-वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं. व्यापार में किए गए सौदे में आपको सफलता मिलेगी. परिजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे. छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि

आपका धन धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है. पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है. आप मन से थोड़ा उदास रह सकते है. स्वास्थ्य के प्रति अपना ध्यान दें. निर्णय लेने में दुविधा महसूस करेंगे. गुस्से को दिखाना बंद कर दें.

विज्ञापन

मकर राशि

आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे. धार्मिक यात्रा होगी. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अचानक धन लाभ हो सकता है. भाग्य आपका भरपूर साथ देगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा. विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है. नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें. आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा. आज के दिन आप शेयर-सट्टे से दूर रहें. आज का प्रवास टालें.

विज्ञापन

मीन राशि

आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा. कानूनी विवाद में सफलता मिलेगी. स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है. दिन के उत्तरार्द्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए आज का समय बहुत उपयोगी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ