बीकानेर में 6 लोगों की जान लेने वाले हादसे का सच रिवील, जानें क्या बोलीं एसडीएम

राजस्थान के बीकानेर में पलाना-देशनोक पुल पर हादसा हुआ। यहां पर एक ट्रोला कार के ऊपर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रोले को खाली करवाया।

Rajasthan Accident News

Rajasthan Accident News

विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक ट्रेलर कार के ऊपर पलट गया, जिसके कारण सभी कार सवार ट्रेलर के नीचे दब गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पलाना-देशनोक पुल पर हुआ। बता दें, एक ट्रोला कार के ऊपर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रोले को खाली कराया और नीचे दबी हुई कार को हटवाया। कार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

पुलिस कर रही घटना की जांच

सब डिवीजन ऑफिसर कविता गोदारा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देशनोक के पास हुई एक दुर्घटना में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश पासवान ने भी हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि देशनोक के पास एक गाड़ी पर ट्रोला गिरने के कारण दुर्घटना हुई है। घटना की जांच की जा रही है और इसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर बीकानेर की तरफ आ रहा था, तो वहीं कार बीकानेर से नोखा की साइड जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। कार के अंदर बैठे सभी 6 लोग दब गए, जिससे सभी की मौत हो गई। हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ