राज ठाकरे ने की जावेद अख्तर की तारीफ, बोले- 'धर्मांध नहीं, मुझे पाकिस्तान के खिलाफ बोलने वाला मुसलमान चाहिए'
Edited By Bhola Sharma

राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में एनडीए का सपोर्ट करने का किया ऐलान।
Edited By Bhola Sharma

राज ठाकरे ने लोकसभा चुनाव में एनडीए का सपोर्ट करने का किया ऐलान।
Mumbai News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने बुधवार को गुढ़ी पाडवा के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली की। हिंदुत्व के मुद्दे पर राज ठाकरे कहा कि हमें धर्मांध हिंदू नहीं, धर्माभिमानी हिंदू चाहिए। उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर का पाकिस्तान में दिए इंटरव्यू क्लिप को दिखाया और उनकी जमकर तारीफ की।
राज ठाकरे ने कहा कि मुझे जावेद अख्तर जैसे लोग चाहिए। मुझे ऐसा भारतीय मुसलमान चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ बोले और उन्हें हमारी ताकत बताए। जावेद अख्तर ऐसा करते हैं और मुझे उनके जैसे मुसलमान चाहिए।
https://twitter.com/ANI/status/1638560708563533828?s=20
राज ठाकरे ने कहा कि शिवसेना का नाम और चुनाव निशान की लड़ाई में तू-तू-मैं-मैं देखकर अफसोस हुआ। हमें लोग कहते थे कि खत्म हो चुके हैं। लेकिन इस भीड़ को देखकर कोई कह सकता है कि मनसे खत्म हो गई है?
राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आपको सीएम की सीट मिल गई। अब आपको महाराष्ट्र के लिए काम करना चाहिए। जहां उद्धव ठाकरे रैलियां करते हैं वहां रैलियां न करें। राज्य में कई अहम मुद्दे हैं- किसानों के मुद्दे, रोजगार के मुद्दे और भी बहुत कुछ। आप सिर्फ रैलियों की बात क्यों कर रहे हैं?
राज ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पर कार्रवाई करने की बात कही। कहा कि इस पर आपको निर्णय लेना चाहिए। मैं आपसे इस पर जल्द मिलूंगा। आपको इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: