Maharashtra Election: MVA में कितनी सीटों पर बनी सहमति, कब जारी होगी फाइनल लिस्ट? कांग्रेस ने कर दिया खुलासा

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई। राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली। इस बीच महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई। आइए जानते हैं कि कितनी सीटों पर बनी बात?

Maharashtra Assembly Election 2024 Nana Patole

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले। (File Photo)

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024 : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। सीट बंटवारे को लेकर एनडीए यानी महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच चर्चा जारी है। इस बीच महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई। इसे लेकर कांग्रेस ने खुलासा कर दिया।

सीट बंटवारे पर कांग्रेस का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने सीट बंटवारे की लिस्ट को अंतिम रूप दे दी है और अगले 2-3 घंटों के अंदर यह सूची हाईकमान तक पहुंच जाएगी। राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 260 सीटों पर सहमति बन गई है। बची 28 सीटों पर आलाकमान फैसला लेगा। अगले दो दिन 18 या 19 अक्टूबर को यह फाइनल हो जाएगा कि कौन दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन

चुनाव अधिकारी से मिलेंगे महागठबंधन के नेता

नाना पटोले ने आगे कहा कि महागठबंधन के नेताओं की शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक होनी वाली है। सभी नेता कल सुबह 11 बजे राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी एस चोकलिंगम से मिलेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र में कुछ समस्याएं देखी हैं। जो लोग महागठबंधन समर्थक हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। भाजपा अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को सचेत कर दिया है। वे लोग इसकी शिकायत एस चोकलिंगम से करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कब होगा मतदान?

महाराष्ट्र में एक चरण में मतदान होगा। राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। इस बार राज्य में दो महागठबंधन के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों महागठबंधन में तीन-तीन पार्टियां शामिल हैं, जिनके बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ