दोस्त ने ही कपल का बेडरूम वीडियो किया वायरल, फिर एक्सपर्ट बनकर करने लगा ब्लैकमेल

Mumbai News: मुंबई में एक दंपत्ति का वीडियो उन्हीं एक दोस्त ने पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। इसके बाद जब महिला को यूआरएल भेजकर इसकी जानकारी दी और उससे 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है।

Husband Wife Private Video Mumbai

दोस्त ने किया पति-पत्नी का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Husband Wife Private Video: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दपंत्ति के अतरंग पलों का वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया। जानकारी के अनुसार पहले युवक ने वह वीडियो महिला के पति से लिया और फिर उसके एवज में 50 हजार रुपये की डिमांड करने लगा और पैसे नहीं देने पर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जोशुआ फ्रांसिस है जो कि दंपत्ति का मित्र है। उन्होंने बताया कि महिला का पति शराबी है और दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। पति ने पत्नी के साथ बिताए अंतरंग पलों को मोबाइल में रिकाॅर्ड किया था जिसे उसने फ्रांसिस को भेज दिया था।

विज्ञापन

साइबर एक्सपर्ट बन ऐसे की ठगी

एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले फ्रांसिस ने महिला को फोन कर बताया कि मैंने तुम्हारी वीडियो और फोटोज एक पोर्न साइट पर देखी है। इसके साथ ही उसने महिला को वेबसाइट का यूआरएल भी भेजा था। उसने महिला से कहा कि उसका दोस्त विशाल एक साइबर एक्सपर्ट है जो कि वेबसाइड से वह वीडियो और कंटेट हटा देगा। इसके बाद महिला 50 हजार रुपये आरोपी को दिये। लेकिन कुछ दिनों बाद भी जब फोटो और वीडियो वेबसाइट से नहीं हटे तो महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्टर के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फ्रांसिस से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान फ्रांसिस ने बताया कि महिला के पति ने उसे फोटो और वीडियो भेजे थे। इसके बाद उसी ने उनको पोर्न साइट पर अपलोड किया था। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ