महाराष्ट्र में सुशांत जाबड़े ने छोड़ी शिंदे की शिवसेना
विज्ञापन

BMC चुनाव से पहले शिंदे को झटका, ये नेता एनसीपी में हुए शामिल

बिहार में चुनावी महौल के साथ ही महाराष्ट्र में भी गहमा गहमी शुरू हो गई है। जनवरी में महाराष्ट्र में निकाय चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच एक नेता ने एकनाथ शिंदे का साथ छोड़ दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

अगले साल जनवरी में महाराष्ट्र में निकाय चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में चुनावों की तैयारी के बीच कई नेता दल बदलकर इधर-उधर शिफ्ट होते हुए भी नजर आ रहे हैं। रायगढ़ में एकनाथ शिंद के शिवसेना और अजीत की एनसीपी के बीच घमासान जारी है। जिसके चलते अब शिवसेना (एकनाथ) को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, एनसीपी अजीत पवार गुट के वरिष्ठ नेता सुनील तटकरे ने शिवसेना (एकनाथ) के मंत्री भरत गोगावले को बड़ा झटका दिया है। तटकरे ने गोगावले के एक करीबी कार्यकर्ता को युवा उद्यमी सुशांत जाबड़े को अपनी पार्टी एनसीपी में शामिल कर लिया है। सुशांत जाबड़े मंत्री भरत गोगावले के करीबी हैं। अब वह शिवसेना छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए हैं।

पूरी खबर जानने के लिए देखिए वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ