हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मुंब्रा से निकला अरबाज… वसई के नाले में ड्रम में मिली लाश, कत्ल की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश; पत्नी-भाई गिरफ्तार

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन ने कई राज खोलने शुरू कर दिए. पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन अरबाज लगातार मेहजबीन शेख नाम की महिला के संपर्क में था और दोनों की लोकेशन वसई इलाके में एक साथ ट्रेस हुई थी. पढ़िये वसंत चौहान की खास रिपोर्ट.

विज्ञापन

मुंबई से सटे मुंब्रा से अपने काम के पैसे लेने निकला एक युवक आखिरकार मौत के ऐसे जाल में फंस गया, जिसकी कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई. करीब एक महीने से लापता अरबाज खान का अंत इतना भयावह होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था. उसकी सड़ी-गली लाश मुंब्रा से करीब 60 किलोमीटर दूर वसई के नाले में एक हरे रंग के ड्रम के अंदर मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अब मुंब्रा पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए प्रेम संबंध, फिरौती और सुनियोजित हत्या की चौंकाने वाली साजिश का खुलासा किया है.

काम के पैसे लेने जा रहा था दादर


पुलिस के मुताबिक, 3 अप्रैल को मुंब्रा निवासी अरबाज खान घर से यह कहकर निकला था कि वह दादर अपने काम के पैसे लेने जा रहा है. लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार की चिंता बढ़ गई. रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: हंता वायरस पुरुषों के स्पर्म में 6 सालों तक रह सकता है, स्टडी में आया सामने

विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिला कोई ठोस सुराग


शुरुआती जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल रहा था. लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन ने कई राज खोलने शुरू कर दिए. पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन अरबाज लगातार मेहजबीन शेख नाम की महिला के संपर्क में था और दोनों की लोकेशन वसई इलाके में एक साथ ट्रेस हुई थी. इसी एक सुराग ने पूरे केस की दिशा बदल दी.

पुलिस ने मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पहले तो दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती बढ़ते ही पूरी साजिश खुलकर सामने आ गई. पूछताछ में पता चला कि मेहजबीन और अरबाज के बीच कथित प्रेम संबंध थे. इस रिश्ते को लेकर मेहजबीन का पति हसन पहले से नाराज था.

विज्ञापन

फिरौती की मांग की गई


आरोप है कि मेहजबीन, उसका पति हसन, भाई तारिक शेख और तारिक का दोस्त मुआजम पठान ने मिलकर अरबाज को जाल में फंसाया. उसे वसई बुलाया गया, जहां उससे फिरौती की मांग की गई. लेकिन रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया. अरबाज के शव को एक बड़े हरे प्लास्टिक ड्रम में भरकर वसई के नाले में फेंक दिया गया, ताकि शव जल्दी सड़ जाए और पहचान ना हो सके. कई दिनों तक यह राज दफ्न रहा, लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार की गई पूछताछ ने आखिरकार पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया.

यह भी पढ़ें: 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज, जेब पर भी नहीं पड़ेगा बोझ

विज्ञापन

मेहजबीन शेख और तारिक शेख गिरफ्तार


मुंब्रा पुलिस ने इस मामले में मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी हसन और मुआजम पठान अभी फरार हैं. पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर डीसीपी प्रिया ढमाले ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola