24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज, जेब पर भी नहीं पड़ेगा बोझ

अब 24 घंटे फ्री बिजली पाना आसान हो सकता है. एक ऐसी तकनीक है जो कम हवा में भी बिजली बनाती है और लंबे समय तक बिजली बिल बचाने में मदद करती है. जानिए कैसे काम करता है ये अनोखा सिस्टम.

Free Electricity
1 / 6
Credit: AI

विज्ञापन

फ्री बिजली का नया तरीका

फ्री बिजली का नया तरीका2 / 6

देश में बढ़ते बिजली बिल के बीच अब विंड टरबाइन लोगों के लिए बड़ा ऑप्शन बनकर सामने आ रहा है. ये तकनीक हवा की मदद से बिजली बनाती है और दिन-रात बिजली सप्लाई देने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन

क्या होता है विंड टरबाइन?

क्या होता है विंड टरबाइन?3 / 6

विंड टरबाइन एक ऐसा डिवाइस है जो हवा की ताकत को बिजली में बदलता है. इसके ब्लेड हवा से घूमते हैं और जनरेटर बिजली तैयार करता है. ये पूरी तरह क्लीन एनर्जी सिस्टम माना जाता है. आजकल छोटे विंड टरबाइन घरों की छतों पर भी लगाए जा रहे हैं. ऊंचाई पर हवा का बहाव बेहतर होने की वजह से ये ज्यादा अच्छी तरह काम करते हैं और लगातार बिजली बनाने में मदद करते हैं.

कम हवा में भी बनती है बिजली

कम हवा में भी बनती है बिजली4 / 6

नई तकनीक वाले विंड टरबाइन हल्की हवा में भी बिजली बना सकते हैं. इनके ब्लेड खास डिजाइन के होते हैं, जिससे कम स्पीड वाली हवा भी आसानी से कैच हो जाती है. कई आधुनिक विंड टरबाइन में एडजस्टेबल ब्लेड्स दिए जाते हैं. हवा की दिशा और स्पीड के हिसाब से ब्लेड्स अपना एंगल बदल लेते हैं, जिससे बिजली प्रोडक्शन लगातार बना रहता है.

विज्ञापन

बिजली स्टोर करने की सुविधा

बिजली स्टोर करने की सुविधा5 / 6

अगर बिजली की खपत कम हो रही हो तो एक्सट्रा बिजली बैटरी में स्टोर की जा सकती है. बाद में जरूरत पड़ने पर उसी बिजली का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पावर बैकअप भी मिलता है. एक बार इंस्टॉल करने के बाद विंड टरबाइन कई साल तक काम कर सकता है. अच्छी क्वालिटी वाले सिस्टम लगभग 20 साल तक चलने की क्षमता रखते हैं.  

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद

पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद6 / 6

विंड टरबाइन से बिजली बनाने में कोयला, डीजल या पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती. इससे प्रदूषण कम होता है और कार्बन एमिशन भी घटता है. यही वजह है कि इसे ग्रीन एनर्जी का बड़ा सोर्स माना जाता है. (All Photos Credit: Freepik)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन